लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

ब्रह्माकुमारीज सेक्टर 44 ने हर्षोल्लास और श्रद्धाभाव से मनाया महाशिवरात्रि पर्व….

चंडीगढ़:– प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज की सेक्टर 44 शाखा द्वारा आज रविवार को महाशिवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास और श्रद्धाभाव से मनाया गया। ब्रह्मकुमारी कविता दीदी ने इस मौके उपस्थित सभी सदस्यों को भगवान् शिव के अवतार, ज्योतिर्लिंग और उनके उपदेश के बारे में बताया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी यूथ विंग पंजाब के कोऑर्डिनेटर अरुण भाई जी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे।

ब्रह्मकुमारी कविता दीदी ने इस अवसर पर आध्यात्मिक उपदेश के साथ साथ सभी को मैडिटेशन का न केवल महत्व भी बताया, बल्कि मैडिटेशन का अभ्यास भी करवाया। वही इस मौके नाटिका के माध्यम से आधुनिक भ्रांति एवं भम्र मिटाकर राजयोग का महत्व बताया। इसके साथ साथ कुछ अन्य बच्चों ने भजन गायन और नृत्य से भगवान शिव के स्वरुप पर प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

शिल्पी दीदी ने जीवन में सत्यता को अपनाकर शांतिमय हृदय और साक्षीभाव जगाकर क्षमा का महत्व बताया और सभी को मन में छोटी छोटी बातें भुला कर क्षमादान के लिए प्रेरित किया।

समारोह के अंत मे मुख्य अतिथि अरुण भाई जी, ब्रह्मकुमारी कविता दीदी और ब्रांच इंचार्ज शिल्पी दीदी सहित अन्य की उपस्थिति में ध्वजारोहण भी किया गया और जीवन को शांतिमय और प्रसन्नचित तरीके से जीने का संकल्प भी लिया गया।

मुख्य अतिथि अरुण भाई जी

ने कहा कि भगवान शिव शांतिप्रिय देवता हैं। हमें भी मन से नकारात्मक विचारों को दूर भगाते हुए अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना चाहिए। इस शिवरात्रि हमें व्रत, जप, तप के साथ-साथ मन की नकारात्मकता को निकालने की आवश्यकता है और सभी के साथ प्यार स्नेह के साथ चलने की आवश्यकता है।