लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

भाजपा तथा कांग्रेस अभी नगर निगम चुनाव टलवाना चाहती हैं…

भाजपा तथा कांग्रेस अभी नगर निगम चुनाव टलवाना चाहती हैं । यह आरोप लगाते हुए इंडियन नेशनल लोकदल के जिलाध्यक्ष पंचकूला शहरी एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने कहा कि पश्चिम बंगाल में अप्रैल महीने में विधानसभा चुनाव होने संभावित हैं इसलिए दोनो राष्ट्रीय दल भारतीय जनता पार्टी तथा कांग्रेस पश्चिम बंगाल विधानसभा के चुनाव परिणाम उनके पक्ष में ना आने को लेकर आशंकित हैं ।

पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणामों का असर हरियाणा में होने वाले नगर निगमों, नगर परिषदों, नगरपालिकाओं के चुनाव पर ना पडे, इसलिए दोनों बडे दल यहां होने वाले चुनाव को मई जून तक टालना चाहते हैं। अन्यथा वोटर लिस्ट कार्यकाल पूरा होने से दो महीने पहले भी नोटिफाई की जा सकती थी।