लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

जनवरी 2023 तक देश के हालात रहेंगे खराब, स्थिति रहेगी नाजुक – ज्योतिष ऋतु सिंह….

Featured Video Play Icon

जॉनी मनी एस्ट्रोलॉजर ऋतु सिंह अपने निजी काम से चंडीगढ़ में उपस्थित थी। पत्रकार वार्ता के दरमियान उन्होंने बताया कि करोना कॉल मे लोगों को सोशल डिस्टेंस के साथ-साथ अपनी इम्युयूनिटी की तरफ ध्यान देना चाहिए। इस बाबत बात करते हुए पत्रकार ने सवाल उठाए की करोना की वजह और समाप्ति कब है। अपनी निश्छल मुस्कान के साथ उन्होंने बताया कि जनवरी 2023 तक कोरोना से छुटकारा होने वाला नहीं और इसके अलावा भी देश में अलग-अलग तरीके की परेशानियां पैदा होती रहेंगी, जिस की मूल वजह है शनि ग्रह का मकर राशि में गोचर करना। जब ऐसा होता है तो परेशानी आती ही है।

एस्ट्रोलॉजर ऋतु सिंह शैक्षणिक क्षेत्र में अच्छा खासा दखल रखती है। डबल एम.ए. और बनारस तथा दिल्ली से ज्योतिष विद्या में शिक्षा हासिल कर चुकी ऋतु सिंह 16 सालों से ज्योतिष के क्षेत्र में अच्छा मुकाम हासिल कर चुकी है। निजी जिंदगी के बारे मे बताते हुऐ कहा कि उनकी बड़ी बेटी विष्णु प्रिया एक लेखिका है और दो नॉवेल लिख चुकी है। तीसरे पर काम चल रहा है जबकि छोटी बेटी रिद्धिमा राष्ट्रीय स्तर की शूटर और कराटे की चैंपियन है। सेवा निवृत डिस्टिक जज चंद्रभान सुकुमार और मन से कवि की सुपुत्री ऋतु सिंह का कहना है कि मोटे तौर पर आपके कर्म ही आपके भाग्य के निर्माता हैं यदि आप अच्छा कर्म करेंगे तो आपका भाग्य अपने आप ही अच्छा हो जाएगा।