लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

करवा चौथ पर महिलाओं को लगाई गई निशुल्क मेहंदी….

चंडीगढ़:–पति की दीर्घायु के महिलाओं द्वारा रखे जाने वाले करवाचौथ के व्रत को लेकर महिलाओं में उत्साह देखते ही बनता है और त्योहार को लेकर बाजार में रौनक भी देखते ही बनती है।ज्वेलरी शॉप हो, ब्यूटी पार्लर हो और या फिर कॉस्मेटिक शॉप्स, हर शाप पर महिलाओं को खरीदारी करते देखा जा सकता है। करवा चौथ पर साज श्रृंगार को लेकर महिलाएं कुछ ज्यादा ही सजग दिखती हैं। आकर्षक और मन लुभावन ड्रेस हो या गहने, महिलाओं का उत्साह देखने लायक होता है। वहीं करवा चौथ व्रत पर महिलाओं में डिज़ाइनर और आकर्षक मेहंदी लगवाने का क्रेज भी देखते ही बनता है। इसी को देखते हुए सेक्टर 24 स्थित शहर की विख्यात कॉस्मेटिक शॉप ओंकार मार्केटिंग ने भी महिलाओं के लिए अपनी शॉप के सामने मेहंदी के स्टाल लगा दिए है। इन स्टाल पर शॉप से खरीदारी करने वालो महिलाओं को निशुल्क मेहंदी लगाई जा रही है। मेहंदी लगाने के लिए प्रशिक्षित मेहंदी लगाने वाली लड़कियों को बिठाया गया है।

इस बारे में और अधिक जानकारी देते हुए ओंकार मार्केटिंग के ओनर रविंदर सिंह ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष और इस बार भी करवाचौथ पर्व को लेकर महिलाओं के हाथों में मेहंदी लगाने को लेकर स्टाल लगाए गए है। 27 और 28 अक्तूबर 2026 को शॉप के आगे लगाए गए इन मेहंदी लगाने के काउंटर्स के लिए उन्होंने स्लम एरिया से गरीब परिवार की 15 मेहंदी एक्सपर्टस को मेहदी लगाने के लिए बिठाया है। शॉप से खरीदारी करने वाली महिलाओं के हाथों में मेहंदी निशुल्क लगाई जा रही है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा उनकी शॉप से खरीदारी करने वाले सभी ग्राहको को उपहार भी दिए जा रहे हैं। ये आफर पिछले कई दिन से चल रही है। उन्होंने आगे कहा कि महिलाएं अपने पति के लिए व्रत रखकर उसकी लंबी उम्र की कामना करती हैं. भले ही हिंदू धर्म में इस त्योहार का विशेष महत्व हो, लेकिन कई मायनों में ये रिश्ते को मजबूत बनाने का काम भी करता है। इसी कारण खास दिन पर पति और पत्नी का एक-साथ होना जरूरी होता है।