लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

आर्य वाटिका में पौधरोपण की शुरुआत….

चंडीगढ़। जय मधुसूदन जय श्रीकृष्ण फाउंडेशन की ओर से आर्य समाज मंदिर फेज 6 मोहाली के सहयोग से आर्य वाटिका की शुरुआत की गयी। पौधरोपण से पूर्व हवन यज्ञ का आयोजन किया गया और विश्व शांति के साथ पर्यावरण के समृद्धि की कामना की गयी।

फाउंडेशन के संस्थापक पर्यावरण सेवक प्रभुनाथ शाही ने बताया कि रविवार को आर्य वाटिका में अर्जुन,नीम,मोरिंगा,शीशम और अन्य फूलदार सौ पौधे लगाए गए। इस पौधरोपण कार्यक्रम में फाउंडेशन और आर्य समाज के साथ एसएस जैन सभा मोहाली और शक्तिपीठ मोहाली के सदस्य भी शामिल हुए। सभी ने पौधे लगाने के साथ पेड़ बनाने का संकल्प लिया ।इस वाटिका में चरणबद्ध तरीक़े से और पौधे लगाए जाएंगे ।

आर्य समाज मंदिर मोहाली के प्रधान आर्य चरणजीत ने बताया कि जय मधुसूदन जय श्रीकृष्ण फाउंडेशन के सहयोग से महावीर वाटिका की तरह आर्य वाटिका को भी शत प्रतिशत सफल बनाया जाएगा और हम सभी के तरफ़ से पूरा सहयोग किया जाएगा।

आर्य समाज मंदिर के महासचिव आर्य चिरंजीलाल ने एसएस जैन सभा के प्रधान अशोक जैन,गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक बृजमोहन गुप्ता,फाउंडेशन के पर्यावरण कार्य सह प्रमुख दीपक शर्मा,शिक्षण कार्य सह प्रमुख प्रताप सिंह कौशल सहित सभी उपस्थित सदस्यों के प्रति सादर आभार प्रकट किया ।