लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

जगतपुरा में फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन…..

मोहाली (अमरपाल नूरपुरी )-गुरसेवा क्लिनिक एंड डायग्नोस्टिक सेंटर, फेज-11 मोहाली द्वारा उनकी नई ब्रांच, जगतपुरा (पाल डेयरी के सामने) में एक भव्य निःशुल्क मेडिकल कैंप का सफल आयोजन किया गया।

इस शिविर में लगभग 150 मरीजों को निशुल्क चिकित्सकीय परामर्श, दवाइयां, ब्लड टेस्ट, ईसीजी, स्पिरोमेट्री (फेफड़ों की जांच) और ब्लड प्रेशर जांच जैसी सुविधाएं प्रदान की गईं।

इस अवसर पर डॉ. प्रभनूर सिंह ने लोगों को दमा (Asthma) के लक्षणों, ट्रिगर्स और रोकथाम के उपायों के बारे में जागरूक किया। उन्हें बताया गया कि सही समय पर पहचान और नियमित दवा से अस्थमा को पूरी तरह नियंत्रण में रखा जा सकता है।

इस कैंप का संचालन डॉ. गुरवनीत कौर और डॉ. कीर्ति भल्ला द्वारा भी किया गया, जिन्होंने सभी मरीजों की समर्पणपूर्वक जांच की।

गुरसेवा क्लिनिक की टीम उन सभी मरीजों और स्थानीय निवासियों की आभारी है, जिन्होंने इस शिविर को सफल बनाने में सहयोग किया।