लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

सेक्टर 42 में पौधे लगा कर पर्यावरण और क्षेत्र को हरा भरा करने की पौधारोपण अभियान की शुरुआत….

चंडीगढ़:–पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, सेक्टर 42 में एक विशाल पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह पहल न केवल प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी को दर्शाती है, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक हरा-भरा और स्वस्थ वातावरण बनाने की दिशा में एक मजबूत संदेश भी देती है। आज शनिवार को सेक्टर 42 में आयोजित इस कार्यक्रम में 300 विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए। जिसकी देखरेख की जिम्मेदारी भी वार्ड निवासियों ने ली। यह कार्यक्रम ग्लोबल वार्मिंग और प्रदूषण जैसी वैश्विक चुनौतियों से लड़ने में स्थानीय प्रयासों के महत्व को रेखांकित करता है। इस पौधारोपण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चंडीगढ़ नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर और वार्ड पार्षद जसबीर सिंह बंटी थे। यह आयोजन पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज की बढ़ती जागरूकता को दर्शाता है। इस अवसर पर के 200 पौधे किनैर के 25 फिक्सैस के पौधे एवं बाकि आंवला व मिरिंगा के भी पौधे लगाए गए।

पेड़ ही जीवन का आधार: पौधारोपण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जसबीर सिंह बंटी ने कहा कि “जब तक पृथ्वी पर पेड़ों का अस्तित्व है, तब तक ही मानव सभ्यता का अस्तित्व है।” उन्होंने पेड़ों की सुरक्षा को हमारा परम दायित्व बताते हुए, पेड़ों को हमारे जीवन का अभिन्न अंग बताया। उनके ये शब्द पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर बल देते हैं और हमें पेड़ों के महत्व को समझने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि “ज्यादा से ज्यादा पेड़-पौधे लगाने से पर्यावरण में सुधार के साथ-साथ वर्षा भी अधिक होती है।” उन्होंने यह भी कहा कि पौधे लगाकर ग्लोबल वार्मिंग और प्रदूषण को आसानी से कम किया जा सकता है।

इस मौके पर सनातन धर्म मंदिर के चेयरमैन श्री जे सी बत्रा, आर डब्ल्यू ए के प्रधान राजकुमार शर्मा, पवन सिंगला, आरती भाटिया आनंद भाटिया, ए के डोगरा , अनंत देवधार, ज्योति बबली शर्मा,बलजिंदर शर्मा और जे ई हरि मोहन भी मौजूद रहे।