लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

आरडब्ल्यूए ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया….

चंडीगढ़:-सेक्टर-18 बी में पंचायत भवन के साथ लगते पार्क में कम्युनिटी ग्रीन्स, आरडब्ल्यूए सेक्टर 18 ए-बी की ओर से पौधरोपण अभियान चलाकर पार्कों के सौंदर्यीकरण कार्य की शुरुआत की गई। पौधरोपण अभियान सेक्टर-18 के बड़े पार्क में कम्युनिटी ग्रीन्स आरडब्ल्यूए सेक्टर 18 ए-बी के पदाधिकारियों व अन्य अतिथियों ने पौधे लगाकर किया। इस दौरान ऐरेका के 10 पौधों सहित 20 अन्य क़िस्मों के पौधे रोपित किए गए। इस अवसर पर सरिता रॉय-थाना प्रभारी, सेक्टर 19 चंडीगढ़, अनूप गुप्ता- पूर्व मेयर व एरिया काउंसलर, सुमिता कोहली, हरमन मेहता- जनरल सेक्रेटरी, RWA, सेक्टर 18A/B, डॉ. रजनीश शर्मा- प्रेसिडेंट, RWA, सेक्टर 18A/B, नवदेश पासी- जॉइंट सेक्रेटरी, RWA, सेक्टर 18A/B, हरमेल सिंह- प्रेसिडेंट RWA सेक्टर 18 D सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी पौधारोपण कर पार्कों की देखरेख और हरियाली बनाए रखने का संकल्प लिया।

पूर्व मेयर व एरिया पार्षद अनूप गुप्ता ने कहा कि यह मानसून सीजन, पौधों के पनपने के लिए यह सबसे उपयुक्त समय है। इसलिए पार्क में विभिन्न तरह के पौधे लगाए गए है, जोकि वे बड़े छायादार होते हैं और उनमें पनपने की क्षमता होती है।

हरमन मेहता- जनरल सेक्रेटरी, कम्युनिटी ग्रीन्स RWA, सेक्टर 18A/B ने बताया कि दूषित वातावरण से मुक्ति पाने के लिए पौधारोपण ही एक मात्र उपाय है। मानव द्वारा की जा रही पेड़ पौधों की अंधाधुंध कटाई ने मानव जीवन को खतरे में डाल दिया है। तरह-तरह की बीमारियों को जन्म दिया है। वृक्ष हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है और स्वच्छ पर्यावरण और पृथ्वी पर पर्यावरण संतुलन के लिए आवश्यक है।

डॉ. रजनीश शर्मा- प्रेसिडेंट, कम्युनिटी ग्रीन्स RWA, सेक्टर 18A/B ने कहा कि यहां की प्राकृतिक वातावरण काफी शुद्ध व स्वच्छ है। इस प्राकृतिक वातावरण को बचाए रखने के लिए पौधरोपण अवश्य करना चाहिए। पर्यावरण को प्रदूषण से रोकना है तो पेड़ पौधे लगाना अति आवश्यक है।

-सुमिता कोहली ने कहा कि पेड़ पौधे इस धरा के अनमोल आभूषण होते हैं। उनसे ही मनुष्य का जीवन आगे बढ़ता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को चाहिए कि पेड़ पौधे अवश्य लगाएं साथ ही उनकी रक्षा करने का संकल्प भी लें।