ट्रिनिटी सेवा फाउंडेशन ने आयोजित किया ‘एक शाम बुजुर्गों के नाम’ कार्यक्रम, वरिष्ठ नागरिकों व समाजसेवियों का किया सम्मान….
ट्रिनिटी सेवा फाउंडेशन, चंडीगढ़ द्वारा गांव खुड्डा अलीशेर, गुरुद्वारा हॉल में वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान में “एक शाम बुजुर्गों के नाम” कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री जगपाल सिंह एवं श्रीमती जसविंदर कौर (पार्षद, वार्ड नं. 1, चंडीगढ़) ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई तथा संस्था द्वारा किए जा रहे समाजसेवा कार्यों की सराहना की।
इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान कर उन्हें उपयोगी उपहार एवं रिफ्रेशमेंट बॉक्स भेंट किए गए। गांव खुड्डा अलीशेर के वरिष्ठ नागरिकों ने अपनी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया। प्रस्तुति देने वाले सभी प्रतिभागियों को ट्रिनिटी सेवा फाउंडेशन द्वारा सम्मानित कर पुरस्कार प्रदान किए गए। इसके साथ ही वार्ड नं. 1, चंडीगढ़ के समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले समाजसेवियों को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक श्री राजेश चौहान ने अपनी मधुर एवं शानदार प्रस्तुति से उपस्थित सभी बुजुर्गों का मन मोह लिया, जिससे पूरा वातावरण भावपूर्ण एवं आनंदमय हो गया।


