चण्डीगढ़ यूथ कांग्रेस महासचिव संदीप गुज्जर ने हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष से भेंट कर ताजा राजनीतिक हालातों पर चर्चा की …..
चण्डीगढ़ : चण्डीगढ़ यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एवं जिला बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष एडवोकेट संदीप गुज्जर ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार से चण्डीगढ़ आगमन पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विनय कुमार से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और उनके राजनीतिक एवं सामाजिक अनुभवों पर विचार साझा किए।
विनय कुमार हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष होने के साथ-साथ विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। वह हिमाचल प्रदेश के रेणुका विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक चुने गए हैं। एडवोकेट संदीप गुज्जर ने विनय कुमार से मुलाकात को सुखद अनुभव बताते हुए कहा कि अनुभवी नेताओं से मिलना और उनके विचारों को जानना युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।
[ 82839 24811 ]


