लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

सहकार भारती चंडीगढ़ प्रदेश द्वारा संगोष्ठी – “विकसित भारत के निर्माण में सहकारिता की भूमिका”….

सहकार भारती चंडीगढ़ प्रदेश ने “विकसित भारत के निर्माण में सहकारिता की भूमिका” विषय पर एक भव्य संगोष्ठी का आयोजन चंडीगढ़ सिविल सचिवालय, सेक्टर 9 में किया।

इस अवसर पर माननीय गुलाब चंद कटारिया जी, राज्यपाल पंजाब एवं प्रशासक, यूटी चंडीगढ़ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। राज्यपाल महोदय ने सहकारिता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया तथा श्रदेय लक्ष्मण राव इनामदार व माँ भारती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।

कार्यक्रम में श्री दीपक चौरसिया जी, राष्ट्रीय महामंत्री सहकार भारती, सहकारिता विभाग के सचिव श्री मोहम्मद मंसूर (भा. प्र. से.), श्री सुरेश शर्मा, वाईस चांसलर, एसबीएस यूनिवर्सिटी, फिरोजपुर, श्री एस के सेतिया, रिटायर्ड आरसीएस, श्री अरुण आहूजा, सीजीएम, हफेड़, श्री ज्योति स्वरूप, फाउंडर उन्नति को ऑपरटेटिव द्वारा संबोधन किया गया उपरोक्त के अतिरिक्त पंजाब एवं हरियाणा सहकार भारती के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया ।

कार्यक्रम का शुभारंभ श्री एल.एस. रावत जी, अध्यक्ष, सहकार भारती चंडीगढ़ प्रदेश द्वारा गणमान्य अतिथियों के स्वागत एवं आभार प्रकट करने से हुआ।

संगोष्ठी के दौरान सहकारिता क्षेत्र के विशेषज्ञों ने अपने ज्ञान और अनुभव साझा किए तथा सहकारिता आंदोलन को सशक्त बनाने पर विचार प्रस्तुत किए।

माननीय राज्यपाल जी ने सहकारिता के क्षेत्र में बहुमूल्य कार्य करने वाले संगठनों व व्यक्तियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

संगोष्ठी का समापन श्री नीरज मक्कड़ जी, महासचिव, सहकार भारती चंडीगढ़ प्रदेश द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें उन्होंने माननीय राज्यपाल, गणमान्य अतिथियों, विशेषज्ञों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। अंत में सभी प्रतिभागियों ने एक स्वर में उद्घोष किया:

“बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार।”

यह संगोष्ठी सहकार भारती की प्रतिबद्धता को पुनः रेखांकित करती है कि सहकारिता मूल्यों के प्रसार एवं विकसित भारत के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु संगठन निरंतर कार्यरत है।

लक्षण सिंह रावत, अध्यक्ष, सहकार भारती चंडीगढ़ प्रदेश

8725017447

email: chandigarhsahakarbharti@gmail.com