लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

ब्राह्मण कल्याण आयोग गठन समेत विभिन्न मांगों को लेकर पंचकूला में विप्र समाज का मंथन….

सेक्टर-12ए स्थित जेबीएस भगवान परशुराम भवन में रविवार को हरियाणा के विभिन्न जिलों से आए ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डॉ. रमणीक कृष्ण जी महाराज ने की, जबकि जागृत ब्राह्मण सभा पंचकूला के पूर्व अध्यक्ष एम.पी. शर्मा ने मंच संचालन किया।

बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा ब्राह्मण कल्याण आयोग के गठन तथा भगवान परशुराम प्रकटोत्सव को हर वर्ष सरकारी स्तर पर मनाने की गई घोषणा को शीघ्र लागू कराने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। वक्ताओं ने कहा कि सरकार को समाज की लंबे समय से लंबित मांगों पर जल्द अमल करना चाहिए।

बैठक में सतीश शर्मा (प्रदेश अध्यक्ष युवा), कुलदीप शर्मा (रोहतक), डॉ. राजिंदर कौशिक (अंबाला) तथा विकी शर्मा (जिला अध्यक्ष, कैथल) को मार्गदर्शक मंडल में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

बैठक में हरियाणा की सभी समान विचारधारा वाली ब्राह्मण संस्थाओं को एक मंच पर लाकर मजबूत संगठन तैयार करने का निर्णय लिया गया। साथ ही मुख्यमंत्री, मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों से नियमित संवाद के लिए जिला एवं राज्य स्तर पर समन्वय एवं डेपुटेशन समितियों के गठन पर भी सहमति बनी।

वक्ताओं ने मंदिरों के पुजारियों के लिए उचित मानदेय, आर्थिक रूप से कमजोर ब्राह्मण परिवारों के बच्चों को रोजगार में विशेष अवसर तथा भगवान परशुराम जन्मोत्सव को सरकारी स्तर पर मनाने की मांग दोहराई। समाज को सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक रूप से मजबूत बनाने तथा विभिन्न संस्थाओं में चल रहे विवादों को आपसी संवाद से समाप्त करने पर भी जोर दिया गया।

प्रदेश अध्यक्ष पंडित जिले सिंह पिंचोलिया ने कहा कि समाज की मांगों को लोकतांत्रिक तरीके से सरकार तक पहुंचाया जाएगा। अध्यक्षता कर रहे डॉ. रमणीक कृष्ण जी महाराज ने समाज से एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण और सामाजिक समरसता के लिए कार्य करने का आह्वान किया।

बैठक में पूर्व आईजी डॉ. रविकांत शर्मा, डॉ. ए.पी. सांवरिया, डॉ. यशपाल तिवारी, एम.पी. शर्मा, सतीश शर्मा, नरेश गौर, कुलदीप शर्मा, डॉ. राजिंदर कौशिक, तरसेम शर्मा, रामकरण, मनोज भान, मीनाक्षी, ओम प्रकाश शास्त्री, ललित मोहन शर्मा, पवन शर्मा, राकेश शर्मा, महेश जोशी, आर.एन. शर्मा, प्रदीप प्रभाकर, डॉ. राजबीर भारद्वाज, एडवोकेट मुकेश शर्मा, आर.पी. तिवारी, एन.सी. स्वामी, एडवोकेट घनश्याम शर्मा, आर.डी. शर्मा, सुनील वशिष्ठ, मुकंद बख्शी, दीपा शर्मा, मुदिता शर्मा, सीमा शर्मा, चारु, श्रीनिवास पांडे, संजीव शर्मा, विजेंद्र शर्मा सहित विभिन्न ब्राह्मण संगठनों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में विप्र बंधु उपस्थित रहे।

अंत में एम.पी. शर्मा ने बैठक में उपस्थित सभी प्रतिनिधियों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया। बैठक के उपरांत सभी सदस्यों ने समाजहित में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया तथा सामूहिक भोजन प्रसाद ग्रहण किया।

फोटो कैप्शन:

सेक्टर-12ए स्थित भगवान परशुराम भवन में आयोजित हरियाणा के ब्राह्मण समाज की विशेष बैठक में मौजूद विभिन्न ब्राह्मण संगठनों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि।