लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

चंडीगढ़ कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने डिप्टी कमिश्नर से की मुलाकात, शहर के लंबित ज्वलंत मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई की मांग…

चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल आज अध्यक्ष एच.एस. लक्की के नेतृत्व में डिप्टी कमिश्नर निशांत यादव से मिला और शहर से जुड़े लंबे समय से लंबित ज्वलंत मुद्दों पर गंभीर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि डिप्टी कमिश्नर की अध्यक्षता में गठित कमेटी के समक्ष कई महत्वपूर्ण विषय लंबित पड़े हैं, जिनका शीघ्र समाधान शहर की आर्थिक और सामाजिक गतिविधियों के लिए अत्यंत आवश्यक है।

प्रतिनिधिमंडल ने इंडस्ट्रियल एरिया में एफएआर बढ़ाने, बूथों को अतिरिक्त स्टोरेज स्पेस की अनुमति देने, शॉप कम फ्लैट्स में बॉक्स टाइप स्ट्रक्चर को मंजूरी प्रदान करने तथा सेक्टर 17 और 34 की सिटी मार्केट की बेसमेंट्स में कमर्शियल गतिविधियों को अनुमति देने की मांग प्रमुखता से उठाई।

इसके अतिरिक्त मध्य मार्ग स्थित शोरूम्स में कलेक्टर रेट के बाजार दर से अधिक होने के मुद्दे को भी उठाया गया और उसमें तर्कसंगत सुधार की मांग की गई। फाइनेंस सेक्रेटरी के पास लंबित शहर की प्रॉपर्टी का जीपीए का मामला शीघ्र हल करने की मांग भी रखी गई।

प्रतिनिधिमंडल ने सोसायटियों एवं विभिन्न कॉलोनियों और सेक्टरों में छोटी-छोटी वायलेशनों पर जारी किए जा रहे नोटिसों को लेकर प्रशासन की सख्ती पर सवाल उठाए और इन मामलों में व्यावहारिक एवं मानवीय दृष्टिकोण अपनाने की अपील की। गांवों में जमीन के कलेक्टर रेट बढ़ाने तथा शहर में कलेक्टर रेट को तर्कसंगत बनाने की भी मांग की गई।

सेक्टर 8 के शोरूम नंबर 1 से 24 तक ग्राउंड कवरेज न दिए जाने के विषय को भी उठाते हुए कहा गया कि अन्य क्षेत्रों की तरह इन्हें भी नियमित किया जाए।

इसके अलावा गोशालाओं की समस्याएं, खाली पड़े सरकारी मकान व दुकानों का उपयोग, शहर में बढ़ती पार्किंग समस्या तथा लैंड पूलिंग जैसे अहम मुद्दे भी डीसी के समक्ष रखे गए। कांग्रेस प्रतिनिधिमण्डल ने वोटों में होने जा रही स्पेशल इंटेंसिव रिवीज़न में पूरी तरह से पारदर्शिता बरतने और शेयर वाइस रजिस्ट्री का मामला भी जोरदार ढंग से उठाया।

प्रतिनिधिमंडल ने डिप्टी कमिश्नर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को मनरेगा कानून में प्रस्तावित बदलावों के विरोध में ज्ञापन भी सौंपा। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस पार्टी देशव्यापी आंदोलन के माध्यम से मनरेगा कानून में बदलाव के प्रयासों का विरोध कर रही है और इसी कड़ी में आज चंडीगढ़ इकाई द्वारा यह ज्ञापन सौंपा गया। डिप्टी कमिश्नर निशांत यादव ने लगभग एक घंटे तक प्रतिनिधिमंडल के सभी सदस्यों की बातों को ध्यान पूर्वक सुना और आश्वासन दिया कि प्रशासन की तरफ से पूरी कोशिश की जाएगी कि जो भी मुद्दे हैं, उनका फौरी हल निकले तथा मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए लोगों को राहत दी जाएगी।

 

इस प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मेयर सुरेंद्र सिंह, पवन शर्मा, सुरजीत सिंह ढिल्लों, गुरप्रीत गाबी, राजीव मोडगिल, जसबीर सिंह बंटी, नंदिता हुड्डा, रजनी तलवार, विक्रम चोपड़ा, दलजीत सिंह, डॉ॰ ओपी वर्मा, दिलावर सिंह, विपनजोत सिंह अमन, सोनिया जायसवाल, अछेलाल गौड़, आनंद वालिया, जितेंद्र यादव, लेखपाल, मुकेश राय, सादिक मुहम्मद , आसिफ चौधरी, धरमवीर, जाहिद, प्रवेज खान, सचिन गालव, रंजोत सिंह। सहित अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

चंडीगढ़ कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि शहर के लंबित मुद्दों का शीघ्र समाधान होना चाहिए।

H s Lucky President Chandigarh Pradesh Congress