लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

रक्तदान एक सामाजिक जिम्मेदारी है: डॉ. हरीश कुमारी….

मोहाली, 18 फरवरी 2026 : खालसा कॉलेज (अमृतसर) टेक्नोलॉजी एंड बिजनेस स्टडीज फेज 3 ए के रेड रिबन क्लब तथा भारत विकास परिषद (बीवीपी), मोहाली और महाराणा प्रताप शाखा के सहयोग से तीसरा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. हरीश कुमारी की अध्यक्षता में कॉलेज परिसर में आयोजित किया गया था। जिसमें लगभग 100 रक्तदानियों ने रक्त दान किया। इस अवसर पर परिषद की दोनों शाखाओं मोहाली के प्रेसिडेंट एस के विज और महाराणा प्रताप शाखा के प्रेसिडेंट अशोक पंवार उपस्थित थे।

शिविर में मुख्यातिथि के तौर पर स्वर्गीय मोहित जिंदल जिनकी कम उम्र में देहांत हो गया था, के पिता प्रताप जिंदल ने शिरकत की। यह शिविर उनकी याद में लगाया गया था।

इस अवसर पर कॉलेज के विद्यार्थियों और एनएसएस वालंटियर्स ने पूरे उत्साह के साथ रक्तदान किया और “रक्तदान महादान” के नारे को बुलंद किया। डॉक्टर्स की एक टीम, जो जीएमसीएच 32 के ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग से डॉ. अंगद गिल के नेतृत्व में आई थी, ने रक्तदानियों का सहयोग किया।

डॉ. हरीश कुमारी ने इस शिविर की सराहना करते हुए विद्यार्थियों के मनोबल को ऊंचा उठाया और कहा कि यह एक सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों को आगे आकर रक्तदान जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

वहीं दूसरी और कॉलेज में इस उपलक्ष्य पर विद्यार्थियों के बीच रक्तदान विषय पर सुलेख, स्लोगन, क्विज, तथा पोस्टर मेकिंग जैसी प्रतियोगिताएं करवाई गई, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

शिविर का समापन पर कॉलेज प्रिंसिपल, मुख्यातिथि व भारत विकास परिषद की दोनों शाखाओं के प्रेसिडेंटस ने विद्यार्थियों व डॉक्टर्स की टीम को सम्मानित किया।