लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

विशालकाय किंगकांग वाला भव्य प्रवेश द्वार कर रहा लोगों का स्वागत….

खरड़:–भव्य व आकर्षक प्रवेश द्वार, होम डेकोर, फ़ूड स्टाल्स, बच्चों व बड़ों के मनोरंजन के लिए झूले और फ़ूड कोर्ट इत्यादि ये सब लोगों का मनोरंजन करेंगे, मुंडी खरड़ में गिलको हीरा कंडा ग्राउंड में आर आर क्रिएटिव द्वारा आयोजित डिनो मॉल कार्निवाल 2025 में।

अर आर क्रिएटिव के सह संचालक संजय कुमार और संजीव कुमार ने बताया कि जून महीने में बच्चों के स्कूल में ग्रीष्मकालीन अवकाश की शुरुआत हो जाती है, इस दौरान बच्चे मौज मस्ती और मनोरंजन ढूंढते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए कार्निवाल लगाया गया है। कार्निवाल का नाम डिनो मॉल कार्निवाल सुनते ही बच्चों और उनके अभिभावकों में उत्साह और उमंग जागृत हो जाती है। उन्होंने बताया कि कार्निवाल में आने वालो लोगों खासकर बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र बनने वाले किंगकांग का भव्य प्रवेश द्वार तैयार किया गया है। डिनो मॉल कार्निवाल-2025, जून 17 2025 से आरंभ होकर 15 जुलाई, 2025 तक गिलको के साथ लगते हीरा कंडा ग्राउंड में यह कार्निवल आयोजित किया जा रहा है। जिसमें झूलों के साथ -साथ बच्चों के खेल खिलौने का सामान उपलब्ध रहेगा। मेले का मुख्य आकर्षण भव्य प्रवेश द्वार और झूले रहेगा। कार्निवल में महिलाओं की खरीदारी के लिए होम डेकोर, फर्नीचर, हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट, फ़ूड स्टाल्स आदि के स्टाल भी लगाए गए हैं। वहीं मेले में बच्चों और बड़ों के लिए डायनासौर, स्पाइडरमैन, डायनासौर एग्स, जोकर और फेमस करैक्टर के कट आउट्स के साथ सेल्फी लेने का भी विशेष प्रबंध किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि जायंट व्हील, कोलम्बस बोट,जायंट झूला, ब्रेक डांस, ड्रैगन ट्रैन, मिक्की माउस, हॉर्स राइड, चाइल्ड ट्रेन, भूत बंगला, और बोटिंग जैसे झूले हैं। इसके अलावा रोजाना शाम को नगाड़ों की थाप पर फोक डांस भी आकर्षण का केन्द्र रहेगा।

फेस्टिवल में रोजाना शाम को स्टेज परफॉर्मेंस भी रहेंगे। जिसमे पब्लिक से कोई भी अपनी कला प्रतिभा को पेश कर सकता है।

कार्निवाल के आयोजकों ने आगे बताया कि कार्निवाल में सुरक्षा के मद्देनजर प्राइवेट सुरक्षा कर्मी और सी सी टी वी लगाए गए हैं।