लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

बस स्टैंड के मुख्य द्वार पर दुकान का आबंटन निरस्त किया जाए : देवशाली…

भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष शक्ति प्रकाश देवशाली ने चंडीगढ़ के प्रशासक और परिवहन सचिव को बस स्टैंड, सेक्टर 17 के बाहरी गेट पर खाद्य पदार्थों की दुकान खोलने पर आपत्ति व्यक्त करते हुए पत्र लिखा और इसके आबंटन को व्यापक जनहित में तुरंत निरस्त करने की मांग की।

देवशाली ने कहा कि परिवहन विभाग ने आईएसबीटी सेक्टर 17 के आउटर गेट पर लगे एटीएम बूथ वाले स्थान को किसी व्यक्ति को खाद्य सामग्री/कैंटीन की दुकान खोलने के लिए नीलामी के माध्यम से आबंटित कर दिया है। यहां यह उल्लेखनीय है कि बाहरी गेट पर कैंटीन खोलने से यातायात अव्यवस्था पैदा होगी और क्षेत्र दुर्घटना संभावित क्षेत्र में तब्दील हो जाएगा। सीटीयू ने बस स्टैंड के अंदर कैंटीन स्थल सहित कई दुकानों को पहले ही लीज पर दिया हुआ है। एटीएम बूथ के स्थान पर कैंटीन खोलने के स्थान पर सीटीयू अधिकारियों को विभिन्न बैंक अधिकारियों से संपर्क करके एटीएम मशीनें स्थापित करनी चाहिए, जिसमें नकदी निकासी और जमा दोनों की सुविधा हो, जो यात्रियों के साथ-साथ विभाग के लिए भी अधिक हितकारी होगा। यदि नियोजित दुकानों के अलावा किसी अन्य स्थान पर कैंटीन खोलने की आवश्यकता है, तो इसे मुख्य गेट से कम से कम 20-30 फीट अंदर खोला जाए ताकि मुख्य द्वार पर अनावश्यक भीड़भाड़ से किसी प्रकार की दुर्घटना न हो।