लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

एसडी कॉलेज ने देश के टॉप कॉलेजों में शीर्ष स्थान किया हासिल…

चंडीगढ़। सेक्टर-32 स्थित गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म कॉलेज ने एक बार फिर से देश के टॉप कॉलेजों में शीर्ष स्थान हासिल किया है। द वीक-हंसा सर्वे 2025 (जून 2025 संस्करण) में कॉलेज ने उत्तर भारत में (दिल्ली को छोड़कर) कामर्स व साइंस में एक बार फिर से पहला और आर्ट्स में दूसरा स्थान हासिल किया है। ऑल इंडिया लेवल पर कॉलेज साइंस में 22 वें, कामर्स में 29 वें और आर्ट्स में 35 वें स्थान पर रहा। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अजय शर्मा ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व का क्षण है और वह इस उपलब्धि पर सभी हितधारकों को बधाई देते हैं। यह मान्यता अकादमिक उत्कृष्टता और समग्र विकास के लिए हमारे निरंतर प्रयास का प्रमाण है।

पिछले साल द वीक-हंसा सर्वे 2024 में भी कॉलेज ने उत्तर भारत में (दिल्ली को छोड़कर) कामर्स व साइंस में पहला और आर्ट्स में दूसरा स्थान हासिल किया था जबकि ऑल इंडिया लेवल पर कॉलेज साइंस में 22 वें, कामर्स में 29 वें और आर्ट्स में 35 वें स्थान पर रहा था। वहीं, द वीक-हंसा सर्वे 2023 में भी कॉलेज ने उत्तर भारत में (दिल्ली को छोड़कर) कामर्स व साइंस में पहला और आर्ट्स में दूसरा स्थान हासिल किया था जबकि ऑल इंडिया लेवल पर कॉलेज साइंस में 20 वें, कामर्स में 29 वें और आर्ट्स में 37 वें स्थान पर रहा था।

गौरतलब है कि पिछले साल कॉलेज ने इंडिया टुडे- एमडीआरए बेस्ट कॉलेजिस ऑफ इंडिया सर्वे 2024 (जुलाई संस्करण) में बीबीए, कामर्स और साइंस (बीएससी) में शहर में कॉलेजों में पहला और आर्ट्स में दूसरा स्थान दिया गया था। कॉलेज ने उत्तर भारत में (दिल्ली को छोड़कर) कामर्स, बीबीए व साइंस में फिर से पहला और आर्ट्स में दूसरा स्थान हासिल किया था । इंडिया टुडे के भारत के सर्वश्रेष्ठ कॉलेजों के सर्वे में अखिल भारतीय स्तर पर कॉलेज ने बीबीए में 22वां, कामर्स में 27वां, साइंस में 25वां और आर्ट्स में 41वां स्थान हासिल किया था।