लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

मोहाली के सीपी 67 मॉल में ‘मिस्ट्रीज़ ऑफ इजिप्ट’ थीम, बच्चों को मिल रहा ज्ञान और मनोरंजन का अनोखा अनुभव…

मोहाली । मोहाली के सीपी 67 मॉल में इन दिनों प्राचीन मिस्र की झलक देखने को मिल रही है। ‘मिस्ट्रीज़ ऑफ इजिप्ट’ थीम पर आधारित इस इंस्टॉलेशन को देखकर बच्चे और बड़े, दोनों ही रोमांचित हो रहे हैं। मॉल के सेंट्रल एरिया को पिरामिडों, राजा-रानी की मूर्तियां , मिस्र की लिपि और रहस्यमयी संकेतों से सजाया गया है।

यहां बच्चों को खेल-खेल में मिस्र की सभ्यता, देवी-देवताओं और राजा फिराओ के बारे में बताया जा रहा है। खजाने की खोज, रहस्यमयी कमरों की पहेलियां, प्राचीन लिपि में नाम लिखना और मिस्र के सैनिकों का अभिनय कर रहे कलाकार बच्चों को सीखने के साथ मनोरंजन भी दे रहे हैं। बच्चे ताबूत जैसी संरचना में छिपे सुराग खोजते दिखते हैं और वीडियो वॉल पर चल रही कहानियों से वे मिस्र की संस्कृति से जुड़ते जा रहे हैं। भाग लेने वाले बच्चों को 3डी गिफ्ट्स और सर्टिफिकेट भी दिए जा रहे हैं। होमलैंड ग्रुप के सीईओ उमंग जिंदल का कहना है कि हमने सोचा था कि गर्मियों में कुछ ऐसा करें जिससे पूरा परिवार एक साथ मॉल आए और शॉपिंग के साथ कुछ नया भी देखे।

अब तक जितनी भीड़ उमड़ रही है, उससे हमें काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं एक विजिटर ने कहा कि मॉल में आकर ऐसा लग रहा है जैसे किसी फिल्म के सेट पर आ गए हों। बच्चे इतने व्यस्त हैं कि हमने अब तक खाना भी नहीं खाया।