लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

डॉ. नागपाल की नवीनतम पुस्तक का विमोचन…..

पंचकूला : अप्रैल माह की 20 तारीख (सोमवार) को डॉ. वी. पी. नागपाल की नवीनतम पुस्तक “भारत विभाजन : एक दर्द, एक अफसाना” का विधिवत विमोचन हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, सेक्टर-14, पंचकूला में किया जाएगा। कार्यक्रम का समय दोपहर 2:30 बजे निर्धारित है।

भारतीय इतिहास का सबसे संवेदनशील अध्याय अगस्त 1947 है, जब देश दो टुकड़ों में विभाजित हुआ था। इस घटना को लेखक ने 85 पृष्ठों की पुस्तक के प्रथम भाग में अत्यंत सारगर्भित एवं मार्मिक शब्दों में प्रस्तुत किया है। वहीं पुस्तक के द्वितीय भाग में एक प्रतिष्ठित परिवार पर विभाजन के दौरान पड़े प्रभावों और उनके अनुभवों का सजीव वर्णन किया गया है, जो विभाजन के भयावह दर्द को पाठकों के सामने उजागर करता है।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री तरुण भंडारी, राज्य सचिव-मुख्यमंत्री, हरियाणा तथा डॉ. कुलदीप चन्द्र अग्रिहोत्री होंगे। कार्यक्रम में आपकी उपस्थिति प्रार्थनीय है।

— डॉ. चन्द्रप्रकाश