लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

कुरुक्षेत्र क्रिकेट अकादमी और सी.एल. चैंप्स क्रिकेट अकादमी, पंचकूला ने प्रथम डॉ. भीमराव अंबेडकर नॉर्थ अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में अपने-अपने लीग मैच जीत लिए….

कुरुक्षेत्र क्रिकेट अकादमी, हरियाणा और पंचकूला सी.एल. चैंप्स क्रिकेट अकादमी ने प्रथम डॉ. भीमराव अंबेडकर नॉर्थ अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में अपने लीग मैच जीत लिए.टूर्नामेंट के सभी लीग मैच चंडीगढ़ ट्राई सिटी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे हैं। आज के पहले लीग मैच में कुरुक्षेत्र क्रिकेट अकादमी, हरियाणा ने सी.डब्ल्यू.एन. क्रिकेट अकादमी, पंजाब को 26 रनों से हराया। कुरुक्षेत्र क्रिकेट अकादमी के चंद्र मोहन सिंह चौहान को उनके बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए इस टूर्नामेंट में लगातार दूसरी बार प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कुरुक्षेत्र क्रिकेट अकादमी टीम ने 30 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 264 रन बनाए। चंद्र मोहन सिंह चौहान और करण श्योराण दोनों ने 71-71 रन, अखिल कलंद्रा ने 36 रन, कानव ने 22 रन, आदित्य लाड्डो ने 19 रन और सागर दस्सन ने 18 रन बनाए। गेंदबाजी की ओर से अंकन लटका और अंश समियल दोनों ने 2-2 विकेट लिए जबकि यश ज़गटा और रणविजय दोनों ने 1-1 विकेट लिया। जवाब में सीडब्ल्यूएन क्रिकेट अकादमी, पंजाब ने 30 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 238 रन बनाए और केवल 26 रनों से मैच हार गई। लक्षवीर सतीजा ने 71 रन, रणवीर ने 38 रन, निक्षित ठाकुर ने 32 रन बनाए सभी ने 1-1 विकेट लिया।

दिन के दूसरे लीग मैच में पंचकूला सी.एल. चैंप्स क्रिकेट अकादमी ने आरपीसीए क्रिकेट अकादमी, हरियाणा को बड़े अंतर 198 रनों से हराया। पंचकूला सी.एल. चैंप्स क्रिकेट अकादमी के दक्ष नैन को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंचकूला सी.एल. चैंप्स क्रिकेट अकादमी ने 30 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 293 रन बनाए। दक्ष नैन ने नाबाद 79 रन, रचित रोहिल्ला ने 71 रन, मनन अरोड़ा ने 45 रन, अंशुल हक ने 40 रन और शिवांग यादव ने 26 रन बनाए। गेंदबाजी की ओर से आर.पी.सी.ए क्रिकेट अकादमी, हरियाणा के गेंदबाज अनूप शर्मा और अतुल दोनों ने 2-2 विकेट लिए जबकि दयाल सिंह ने 1 विकेट लिया।

जवाब में आर पी सी.ए. क्रिकेट अकादमी, हरियाणा सिर्फ 95 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और 198 रनों से मैच हार गई। बल्लेबाजी करते हुए रेहान अली ने 29 रन बनाए, जबकि हर्ष सैनी ने 16 रन बनाए। गेंदबाजी की बात करें तो पंचकूला के सी.एल. चैंप्स एकेडमी गेंदबाज चिन्मय गुप्ता ने 3 विकेट लिए, जबकि राजदीप और ईशान रावत दोनों ने 2-2 विकेट हासिल किए।

शुभकामनाओं और अनुरोधों के साथ

अमरजीत कुमार