लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

11 अप्रैल 2026 को कराटे स्टेट चैंपियनशिप चंडीगढ़ सैक्टर 10 स्केटिंग रिंक में करवाई गई। 16 बच्चों ने मैडल हासिल किए….

आज एक प्रेरणादायक और गौरवपूर्ण कार्यक्रम का गार्डन ऑफ एनुअल्स, सैक्टर 44बी, चंडीगढ़ में आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों के उत्साह और परिश्रम को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भारतीय सांस्कृतिक ज्ञान संगठन के संस्थापक एवं प्रसिद्ध समाजसेवी आदरणीय श्री अनूप सरीन जी ने सभी प्रतिभागी बच्चों को मैडल देकर सम्मानित किया। श्री अनूप सरीन जी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन बहुत खास है, क्योंकि आज हम मेहनत, हिम्मत और जीत का जश्न मना रहे हैं! कराटे हमें सिर्फ लड़ना नहीं सिखाता, बल्कि हिम्मत, अनुशासन और खुद पर विश्वास रखना सिखाता है। सभी विजेताओं को दिल से बधाई! आपने अपनी मेहनत से ये मुकाम हासिल किया है — ऐसे ही आगे बढ़ते रहो! और जो आज नहीं जीत पाए, उदास मत होना… हार नहीं, ये एक नई शुरुआत है! अगली बार आप जरूर जीतोगे! आखिर में, मैं सभी कोच और माता-पिता का धन्यवाद करता हूँ, जिनके बिना ये संभव नहीं था। अनूप सरीन जी ने “वीर तुम बढ़े चलो, धीर तुम बढ़े चलो” कवि द्वारिका प्रसाद माहेश्वरी द्वारा रचित गीत गाकर बच्चों का मनोबल बढ़ाया।उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें जीवन में अनुशासन, परिश्रम एवं संस्कारों के महत्व के बारे में प्रेरित किया।जय हिन्द!

कार्यक्रम में कोच मीनू जी के साथ भारतीय सांस्कृतिक ज्ञान संगठन, चंडीगढ़ के समर्पित कार्यकर्ता— विश्व गुप्ता, रमेश लाल चुग, बी के जोशी, डिम्पल, अशोक शर्मा, कौशल शर्मा, कुलदीप सिंह, गुरमीत कौर, श्रीराम वर्मा, विपिन एवं संजीव शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही।