लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग(NDDY) के छात्रों का दीक्षांत समारोह 18 अप्रैल को, मोहाली में होगा भव्य आयोजन….

गांधी स्मारक प्राकृतिक चिकित्सा समिति नई दिल्ली, नेचुरोपैथी योग आयुर्वेद साइंस समिति तथा वरदान नेचरोपैथी एंड योग इंस्टिट्यूट चंडीगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य दीक्षांत समारोह का आयोजन 18 अप्रैल 2026 (शनिवार) को प्रातः 10:00 बजे किया जाएगा। यह कार्यक्रम Gratitude Wellness Retreat, सेक्टर 83 ए, आईटी सिटी, मोहाली में आयोजित होगा।

इस गरिमामयी समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. जोरा सिंह (चांसलर, देश भगत यूनिवर्सिटी) उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री सुभाष गोयल (प्रसिद्ध समाजसेवी एवं MD, Vaidban) अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

समारोह की मुख्य वक्ता डॉ. इशिता शर्मा (मुख्य चिकित्सक, ग्रेटिट्यूड वेलनेस रिट्रीट) होंगी, जो प्राकृतिक चिकित्सा, योग एवं आयुर्वेद के महत्व पर अपने विचार साझा करेंगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. पुनीत मलिक (मंत्री, गांधी स्मारक प्राकृतिक चिकित्सा समिति, नई दिल्ली) करेंगे।

इस अवसर पर प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग के विभिन्न पाठ्यक्रमों को सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले विद्यार्थियों को डिप्लोमा एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करना एवं समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्तियों, चिकित्सकों, समाजसेवियों एवं विद्यार्थियों के शामिल होने की संभावना है।

इस आयोजन के स्वागतकर्ता हरविंदर पाल सिंगला (अध्यक्ष, एसबी ग्रेटिट्यूड ट्रस्ट) होंगे, जबकि कार्यक्रम संयोजक देवराज त्यागी (प्राकृतिक चिकित्सक) हैं।

आयोजकों ने सभी इच्छुक व्यक्तियों, विद्यार्थियों एवं गणमान्य नागरिकों से इस अवसर पर उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने का आग्रह किया है।

संपर्क हेतु:

मोबाइल: 94785 22333, 9988481384

(जारीकर्ता: आयोजन समिति)