लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

मांग पूरा न होने पर शांतिपूर्वक रोष प्रदर्शन करने की लेटर दी…..

चंडीगढ़ एन.एच.एम कर्मचारी संघ ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा यू.टी शेयर और वित्त वर्ष 2025–26 के बकाया एरियर जारी न करने तथा डी.सी रेट के अनुसार वेतन संशोधन लागू न करने पर नोडल अधिकारी से मुलाकात करते हुए असंतोष व्यक्त किया है और उन्हें मांग पूरा न होने पर शांतिपूर्वक रोष प्रदर्शन करने की लेटर दी जिसकी प्रतियां चंडीगढ़ के सभी उच्चाधिकारियों को ईमेल क माध्यम से भेजी गई ।

बबीता रावत, प्रधान ने बताया कि—

वित्त विभाग द्वारा 2021 के माध्यम से 3.92 करोड़ रुपये प्रति वर्ष के अतिरिक्त व्यय की लिखित स्वीकृति पहले ही दी जा चुकी है । उसके बाद माननीय सचिव स्वास्थ्य ने चंडीगढ़ के डी.सी रेट तक वेतन लागू करने की सहमति भी दी थी । पिछले कई वर्षों से यह एजेंडा लगातार एक्ज़ीक्यूटिव कमेटी और गवर्निंग बॉडी की बैठक में रखा और अनुमोदित किया जाता रहा है ।

इसके बावजूद, इस वर्ष एजेंडा न रखे जाने अथवा किसी प्रशासनिक त्रुटि के कारण न तो वेतन संशोधन लागू हुआ और न ही पहले से स्वीकृत एरियर जारी किए गए ।

महावीर सिंह, उप प्रधान ने बताया कि यूनियन द्वारा दिनांक 13 जनवरी 2026 को भेजे गए पूर्व पत्र तथा रिमाइंडर दिनांक 15 फरवरी 2026—के बावजूद विभाग द्वारा कोई कार्रवाई न होने से कर्मचारियों में भारी असंतोष है । इसी कारण यूनियन को लोकतांत्रिक विरोध कार्यक्रम शुरू करने के लिए बाध्य होना पड़ा है:

1. सांकेतिक काला फ़ीता विरोध

दिनांक: 10 मार्च 2026

सभी NHM कर्मचारी अपनी ड्यूटी के दौरान काला फ़ीता/बैज पहनेंगे।

2. सामूहिक रोष प्रदर्शन

दिनांक: 18 मार्च 2026

स्थान: GMSH-16, चंडीगढ़

समय: दोपहर 3:30 बजे से 5:30 बजे तक मिशन डायरेक्टर, ऑफिस, एन.एच.एम के सामने 2 घंटे का शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया जाएगा ।

यदि इन शांतिपूर्ण कार्यक्रमों के बाद भी विभाग कोई कदम नहीं उठाता है, तो यूनियन अगला चरण घोषित कर आंदोलन को तेज़ करने के लिए बाध्य होगी।

यूनियन ने प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप करने की अपील की है ताकि कर्मचारियों और उनके परिवारों को राहत मिल सके तथा चंडीगढ़ की सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था सुचारु बनी रहे ।

धन्यवाद

जारीकर्ता

अमित कुमार

महासचिव

चंडीगढ़ एन.एच.एम कर्मचारी संघ