लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

पंचकूला में होगी सिद्ध जोगी वार्षिक भजन उत्सव व हमीरपुरी हिमाचली धाम ट्राईसिटी से पहुंचते हैं विशेष रूप से हिमाचली प्रवासी….

सिद्ध जोगी सेवा चेरीटेबल ट्रस्ट कार्यक्रम कमेटी रजि हरियाणा की बैठक प्रमुख संस्थापक विक्रांत बाबाजी की अध्यक्षता में हुई । जिसमें कार्यक्रम कमेटी के प्रधान निर्मल लुवाणा ने बताया कि 3व 6मई को होने वाले कार्यक्रम की तैयारी को लेकर विशेष बैठक की गई।

जिसमें रविंद्र नक‌ई व रमेश कुमार रैला , संदीप लुवाणा ने बताया कि 3म‌ई को प्राचीन शिव मंदिर गांव रैला से सिद्ध जोगी बाबा पौणाहारी जी की झंड़ा शोभायात्रा धूमधाम से शुरू की जाएगी। जो क‌ई सैकटरो से होती हुई वापिस सेक्टर 11 में पहुंच कर सम्पूर्ण होगी। कमेटी के सीमा चौधरी ,दिनेश शर्मा, पवन महाजन तथा सलाहकार एडवोकेट दिनेश चतरथ ने बताया कि 6म‌ई बृधबार को वार्षिकोत्सव बाबा जी के भजन उत्सव का आयोजन हर साल की तरह इस बार भी धूमधाम से किया जाएगा। क्योंकि इस कार्यक्रम की विशेष रूप से हिमाचली प्रवासियों में पूरजोश इंतजार रहती है।

जिसमें हिमाचली गायक बाबा जी का गुणगान करेगें। देशराज शर्मा व उमेश शर्मा, अश्वनी बरवाला, विनोद शर्मा ने कहा कि 6 म‌ई को विशाल हिमाचली धाम का आयोजन किया जाएगा जिसमें हिमाचली कुक बोटी ,देग (पीतल के बड़े बड़े बर्तनों) में विशेष लकडी की आग पर बनाया जाएगा और नीचे जमीन पर बैठाकर पतलों में हिमाचली कुक (बौटीयों) द्वारा परोसा जाएगा।

विक्रांत बाबा जी व डाक्टर सीमा गुप्ता ने बताया कि हमारा उद्देश्य ये है कि हिमाचली एकता, हिमाचली नये नये कलाकारों को गायन में मौका देना और विशेष रूप से पेड़ के पत्तों की पतल को बढ़ावा देना ताकि प्लास्टिक बर्तनों का प्रयोग कम करने का संदेश देकर इस पुरानी परम्परा को जीवित रखना और इन कारीगारो को रोजगार का माध्यम बनाना है।

इसके अलावा सरोज शर्मा, पिंकी, मीना कुमारी, सुषमा शर्मा, विक्रम सिंह, प्रवीण बाली, रोशनलाल शर्मा, डाक्टर कमलेश, मधु ठाकुर सुदेश शर्मा, अंजू , नैंसी, रमा व अन्य ने सभी सिद्ध जोगी जी के श्रद्धालुओं से पूरजोर अपील करते हुए कि इस वार्षिक महोत्सव को धूमधाम से मनाया जाए और जाएगा आप सभी सादर आमंत्रित रहेगें।