लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

ओलावृष्टि से फसल बर्बाद, गिरदावरी कराकर किसानों को उचित मुआवजा दे सरकार :- नसीब जाखड़…

चंडीगढ़ (3- 3- 2024) हरियाणा किसान कांग्रेस के प्रवक्ता व चंडीगढ़ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष नसीब जाखड़ ने कहा कि हरियाणा में बे मौसम ओलावृष्टि के साथ तेज हवा और बारिश से किसानों की फैसले बुरी तरह से चौपट हो गई है । किसान की खून पसीने की मेहनत खाक हो गई है ।

नसीब जाखड़ ने कहा कि खेती घाटे का सौदा बनकर रह गई है कभी फसल के रेट कम देकर सरकार द्वारा अत्याचार कभी प्रकृति की मार। देश का अन्नदाता बड़ी उम्मीद के साथ खून पसीना एक करके अपना पेट और पीठ बांध कर फसल तैयार करता है फिर भी खाली हाथ होता है और अब तो बिना मौसम के बारिश और ओलावृष्टि से सारी फसल चौपट हो गई है। किसान आत्महत्या को मजबूर है।

हम भाजपा सरकार से मांग करते हैं कि जल्दी ही गिरदावरी कराकर नष्ट हुई फसल का उचित मुआवजा राशि किसानों को दे ताकि वह अपनी रोजी-रोटी आसानी से चला सके।