लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

समाज अधिकार कल्याण पार्टी की चंडीगढ़ महिला प्रदेश अध्यक्ष बनी रेखा अधिकारी…

चंडीगढ़ 3 मार्च 2024ः आगामी लोक सभा चुनाव की सरगर्मियों को लेकर समाज अधिकार कल्याण पार्टी ने चंडीगढ़ से महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए रेखा अधिकारी को नियुक्त किया है सेक्टर 8 में आयोजित एक समारोह में पार्टी की चंडीगढ़ अध्यक्ष की घोषणा समाज अधिकार कल्याण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शम्भू बैनर्जी ने की और रेखा अधिकारी को फूलों का गुलदस्ता व पार्टी पत्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शंभू बनर्जी के साथ राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट दान बहादुर, राष्ट्रीय सचिव बी.के. शर्मा, राष्ट्रीय कानूनी सलाहकार विनोद चंदेल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन गुप्ता, एडवोकेट जमना दास, सुरिंदर, अमन बेनर्जी, रेडी फड़ी सेल के अध्यक्ष बलबीर सिंह, सीनियर नेता संजीव सागर व अन्य समर्थक भी मौजूद थे।

इस मौके पर समाज अधिकार कल्याण पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष शंभू बनर्जी जो कि पिछले 25 वर्षों से विभिन्न राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं, ने बताया कि नव नियुक्त महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष रेखा अधिकारी एक समाज सेवी हैं जिन्होंने कई सामाजिक कार्यो को किया है। उन्होंने आशा जताई है कि उनकी मिलनसार प्रवृत्ति और पार्टी के प्रति समर्पण चुनाव में पार्टी को मजबूती प्राप्त करवाएगा।

उन्होंने बताया कि पार्टी ने पंजाब के चुनावों में भी सक्रिय रूप से काम किया है। अब चंडीगढ़ में होने जा रहे लोकसभा चुनाव में बिना किसी गठबंधन के अपना दमखल दिखाएगी और अपना उम्मीदवार मैदान में उतारेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पूरे देश को विकास के नाम पर गुमराह किया है और शहर के लोगों की मासूमियत का फायदा उठाया है। उन्होंने बताया कि समाज अधिकार कल्याण पार्टी शहर के विभिन्न क्षे़त्रों में अपने प्रतिनिधियों व समर्थको से सर्वे करवाकर विभिन्न समस्याओं को जानने के बाद उन्हें हल करवाने का सभी संभव प्रयास करेगी। उन्होेंने कहा कि शहर मे बहुत से आधारभूत मुद्दे हैं जिन पर भाजपा ने शहरवासियों को गुमराह किया। हमारी पार्टी लंम्बित पड़े मुद्दों को हल करने का प्रयास करवाएगी जिनमें लीज़ होल्ड टू फ्री होल्ड, मालिकाना हक दिलाना, सफाई की पूर्ण व्यवस्था बनाकर स्वच्छता में शहर को प्राथमिक दर्जा दिलवाना, हरियाणा की तर्ज बूथों को डब्ल स्टोरी बनाने का प्रस्ताव आदि शामिल है।