लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन अंडर-19 क्रिकेट टीम वीनू मांकड़ ट्रॉफी में सेमीफाइनल में पहुंची…

पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के कप्तान अर्जुन राजपूत ने 106 गेंदों में शानदार सेंचुरी 117 रन बनाए और उन्हें प्लेयर ऑफ़ द मैच का अवॉर्ड दिया गया।चंडीगढ़ के ऑलराउंडर मार्कंडेय पांचाल ने भी117 गेंदों में 128 रन बनाकर शानदार सेंचुरी बनाई, जिसमें आठ छक्के और चार चौके शामिल थे पंजाब की टीम 25 अक्टूबर को इंदौर में सेमीफाइनल मैच खेलेगी

पहले बैटिंग करते हुए चंडीगढ़ टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 282 रन बनाए। मार्कंडेय पांचाल ने 117 बॉल में 128 रन बनाकर सेंचुरी बनाई, शबद सिंह ने 47 रन बनाए, एहित सलारिया ने 40 रन बनाए जबकि रूपेश यादव ने 28 रन बनाए। बॉलिंग साइड के लिए पंजाब के बॉलर लक्ष्य कंसल, सागर विर्क, साहिबजोत वीर सिंह और ईशान सूद सभी ने 2-2 विकेट लिए।

जवाब में पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन ने 46.1 में 4

विकेट खोकर 283 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया और क्वार्टर फाइनल मैच 6 विकेट से जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

कप्तान अर्जुन राजपूत ने 106 गेंदों में शानदार 117 रन बनाकर मैच जिता दिया, सागर विर्क ने 67 रन बनाए,उमेश गिल ने 62 गेंदों में नाबाद 71 रन बनाए जबकि हेमंत वर्मा ने नाबाद 12 रन बनाए। गेंदबाजी की ओर से चंडीगढ़ के गेंदबाज श्रेष्ठ दुग्गल ने 2 विकेट और पार्थ गुप्ता ने 1 विकेट लिया।

सादर प्रणाम। अमरजीत कुमार, मानद सचिव (खेल) हरियाणा समाचार।