लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

ईशा महाशिवरात्रि 2024: ध्यान, संगीत, योगिक आनंद और आध्यात्मिक जागृति का संगम 8 मार्च को जीसीई 20, चंडीगढ़ में…

चंडीगढ़ में पिछले साल महाशिवरात्रि उत्सव की अभूतपूर्व सफलता के बाद, सद्गुरु के समर्पित स्वयंसेवक लगातार दूसरे वर्ष भी सिटी ब्यूटीफुल में यह जादू फिर से फ़ैलाने के लिए तयारी में हैं। 8 से 9 मार्च की मध्यरात्रि, शाम 6 बजे से सुबह के 6 बजे तक चलने वाला यह योगिक समारोह गवर्मेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन, सेक्टर 20, चंडीगढ़ में आयोजित किया जा रहा है।

सद्गुरु जग्गी वासुदेव के ईशा योग केंद्र कोयंबटूर में प्राप्त वैश्विक प्रशंसा के आधार पर, महाशिवरात्रि उत्सव ने खुद को दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्यादा देखे जाने वाले उत्सव के रूप में स्थापित किया है। ग्रैमी और सुपर बाउल जैसे प्रतिष्ठित आयोजनों की दर्शक संख्या को पार करते हुए, इस वर्ष के उत्सव में ऑनलाइन दर्शकों और व्यक्तिगत रूप से भाग लेने वाले लोगों, दोनों के लिए और भी शानदार अनुभव का वादा करता हैं।

सद्गुरु कहते हैं कि महाशिवरात्रि की रात, जो साल की सबसे अंधेरी रात भी होती है, ग्रहों की स्थिति ऐसी होती है कि मानव प्रणाली में ऊर्जा का प्राकृतिक उछाल होता है। रात हर उस व्यक्ति के लिए जबरदस्त शारीरिक और आध्यात्मिक लाभ प्रदान करती है जो रीढ़ की हड्डी को सीधा रखते हुए रात भर जागता रहता है।

चंडीगढ़ में हो रहे इस समारोह में कुछ रोमांचक कला, योग और खाने के स्टॉल, ईशा योग केंद्र, कोयंबटूर से सद्गुरु की लाइव स्ट्रीमिंग, प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा संगीत और सांस्कृतिक प्रदर्शन, द्वारा साउंड्स ऑफ़ ईशा, ईशा संस्कृति कलारीपयट्टू (पारंपरिक मार्शल आर्ट) प्रदर्शन के साथ साथ सद्गुरु द्वारा शक्तिशाली मध्य रात्रि मेडिटेशन भी इस आयोजन में शामिल होंगे। ये गतिविधियाँ हर किसी को जागते रहने, भाग लेने और इस शक्तिशाली रात का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करती हैं। सभी को न केवल यह सब देखने को मिलेगा बल्कि हर कदम पर अनुभव और इसमें भाग लेने का भी मौका मिलेगा।

आयोजकों ने उपस्थित लोगों से रात के कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से शामिल होने का आग्रह किया है , ताकि सभी के लिए एक जीवंत और अविस्मरणीय अनुभव सुनिश्चित हो सके। महा अन्नदानम, भोजन की पवित्र पेशकश, स्वयंसेवकों की समर्पित टीम द्वारा सभी प्रतिभागियों तक पहुंचाई जाएगी।

इस आयोजन में प्रवेश निःशुल्क है, पूर्व पंजीकरण www.isha.co/MSR-Chandigarh पर उपलब्ध है।