लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का आयोजन….

फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का आयोजन कर्नल उमाकांत शर्मा, फ्रीडम ऑफिसर 2 चंडीगढ़ बटालियन एनसीसी द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के भाग के रूप में भारत की स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष के उपलक्ष्य में किया गया। कमांडिंग ऑफिसर 50 एनसीसी क्रेडिट एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर और पीजीआई स्टाफ सहित 21 किलोमीटर की दौड़ में भाग लिया। कमांडिंग ऑफिसर केर्नल उमाकांत शर्मा ने बोगनविलिया पाक से सुखना लेक साइड की ओर फ्रीडम रन को झंडी दिखाकर रवाना किया।

रन के समक्ष अपने संबोधन के दौरान कर्नल उमाकांत शर्मा ने उमस भरी परिस्थितियों और चल रही महामारी अवधि के दौरान भी दौड़ में भाग लेने के लिए आने के लिए एनसीसी कैडेटों को धन्यवाद दिया। उन्होंने 75 वें स्वतंत्रता दिवस अमृत महोत्सव के लिए सभी को बधाई दी और एनसीसी कैडेटों से जीवन की प्रतिकूलताओं का सामना करने के लिए फिट रहने और मजबूत देश के निर्माण में मदद करने की अपील की। एनसीसी ने फ्रीडम रन के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, एनसीसी कैडेटों ने इस अवसर का लाभ उठाया और फ्रीडम रन में सक्रिय रूप से भाग लिया।