लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

श्री गुरु हरकृष्ण सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, सेक्टर 40, चंडीगढ़ में श्री गुरु हरकृष्ण साहिब जी का प्रकाश पर्व बड़ी श्रद्धा और भक्तिभाव से मनाया गया….

चंडीगढ़:–श्री गुरु हरकृष्ण सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, सेक्टर 40-सी, चंडीगढ़ में श्री गुरु हरकृष्ण साहिब जी का प्रकाश पर्व बड़ी श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गुरु साहिब के करुणा, विनम्रता और मानवता की निःस्वार्थ सेवा के आदर्शों को स्मरण किया गया।

इस पावन समारोह में स्थानीय कमेटी चीफ खालसा दीवान के मुख्य संरक्षक (पैट्रन-इन-चीफ) स. अशोक सिंह जी बागड़िया, संरक्षक (पैट्रन) स. दलीप सिंह बांगा, प्रधान डॉ. परमजीत सिंह, उप-प्रधान स. इंद्रजीत सिंह, मेंबर-इंचार्ज स. मनमोहन सिंह एवं स. गुरशरण सिंह कोहली, मेंबर स. हरदीप सिंह, डॉ. प्रभजोत कौर तथा स. रविंदर सिंह ने शिरकत की।

समारोह का शुभारंभ श्री सुखमनी साहिब जी के सामूहिक पाठ से हुआ। इसके उपरांत विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा रसभीना कीर्तन प्रस्तुत किया गया। भाई सुखदीप सिंह जी के रागी जत्थे ने भी भावपूर्ण कीर्तन द्वारा संगत को गुरबाणी के आध्यात्मिक रंग में रंग दिया तथा संपूर्ण वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

समारोह की मुख्य अतिथि डॉ. हरशिंदर कौर जी, प्रोफेसर ऑफ पीडियाट्रिक्स, राजिंदरा मेडिकल कॉलेज, पटियाला एवं प्रसिद्ध समाजसेवी ने डॉ. गुरपाल सिंह जी के साथ शिरकत की l उन्होंने अपने प्रेरणादायक संबोधन में बाला-प्रीतम श्री गुरु हरकृष्ण साहिब जी के जीवन से जुड़े प्रसंग साझा करते हुए करुणा, साहस, विनम्रता और मानवता की सेवा का संदेश दिया और इन जीवन-मूल्यों को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर कक्षा दसवीं एवं बारहवीं के बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। स्थानीय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. परमजीत सिंह जी ने अतिथियों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया तथा आयोजन को सफल बनाने के लिए स्टाफ के प्रयासों की सराहना की।

कार्यक्रम का समापन अरदास के साथ हुआ, जिसके पश्चात संगत में कड़ाह प्रसाद एवं गुरु का लंगर वितरित किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शमा कुक्कल ने सभी विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों के सामूहिक प्रयासों की सराहना करते हुए इस पावन अवसर को आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायक बनाने के लिए सभी का धन्यवाद किया।