लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

देव समाज स्कूल के प्री-प्राइमरी विंग के नन्हे विद्यार्थियों ने वार्षिक समारोह ‘गुलदस्ता’ में दिखाई अपनी प्रतिभा….

चंडीगढ़, 21 अक्टूबर, 2026: आई.एस. देव समाज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर 21-सी, चंडीगढ़ में प्री-प्राइमरी विंग का वार्षिक समारोह ‘गुलदस्ता’ मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। इन प्रस्तुतियों में कई महत्वपूर्ण संदेश भी दिए गए।

समारोह में एडीजीपी, आईपीएस श्री नौनिहाल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि पूर्व आईएएस अधिकारी और टेडएक्स वक्ता श्री विवेक अत्रे विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर देव समाज की सेक्रेटरी , देव समाज कॉलेजस की चेयरपर्सन, देव समाज स्कूल्ज की चेयरपर्सन और देव समाज विद्या विभाग की इंचार्ज डॉ. (श्रीमती) एग्नेस ढिल्लों; देव समाज के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर और चंडीगढ़ व अंबाला के देव समाज कॉलेजस के सेक्रेटरी श्री मानविंदर सिंह मांगट; चंडीगढ़ राइफल एसोसिएशन के प्रेसिडेंट सरदार इकबाल सिंह ढिल्लों; आई.एस. देव समाज सीनियर सेकेंडरी स्कूल की मैनेजर डॉ. (श्रीमती) जसपाल कौर और स्कूल की प्रिंसीपल डॉ. सबीहा ढिल्लों मांगट सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

समारोह में मैनेजिंग कमेटी के सदस्य डॉ. ऋचा शर्मा, ऑफिशिएटिंग प्रिंसीपल, देव समाज कॉलेज ऑफ एजुकेशन, चंडीगढ़; श्री साहिल अभी, लीगल एडवाइजर; डॉ. शेफाली चीमा, असिस्टेंट प्रोफेसर; लेफ्टिनेंट केशु सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर और एनसीसी ऑफिसर भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान नन्हे कलाकारों ने ‘रो, रो, रो योर बोट’, ‘यू आर माई सनशाइन’ और ‘थैंक यू नेचर’ जैसी लोकप्रिय बाल कविताओं पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। इसके अलावा, पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती पारंपरिक गिद्धा प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया।

विद्यार्थियों ने ‘जब किताबें बोल उठीं’ और ‘समय की अदालत’ जैसे रोचक नाटकों और प्रस्तुतियों के माध्यम से भी दर्शकों को प्रभावित किया।

मुख्य अतिथि श्री नौनिहाल सिंह ने नन्हे कलाकारों के प्रयासों की सराहना की और उन्हें जीवन में लगातार बेहतर करने के लिए प्रेरित किया। विशेष अतिथि श्री विवेक अत्रे ने विद्यार्थियों को दूसरों के प्रति दयालु, संवेदनशील और करुणा का भाव रखने की सीख दी।

कार्यक्रम का समापन स्कूल की प्रिंसीपल डॉ. सबीहा ढिल्लों मांगट द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत करने के साथ हुआ।