लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

योग अभ्यास संस्थान के 4वें स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ…..

आज, 23 जुलाई 2026 को योग अभ्यास संस्थान अपना 4वाँ स्थापना दिवस मना रहा है। यह अवसर उन महान व्यक्तित्वों को नमन करने का है, जिनकी दूरदृष्टि, समर्पण और अथक प्रयासों से इस संस्थान की नींव रखी गई।

हम आदरपूर्वक श्री रणधीर सरोहा जी, श्रीमती सीमा सेठी जी एवं श्रीमती उषा शिष्टा जी का अभिनंदन करते हैं, जिन्होंने योग अभ्यास संस्थान को जन्म देकर समाज को स्वास्थ्य, सकारात्मकता और योग की अमूल्य धरोहर प्रदान की।

पिछले चार वर्षों में संस्थान ने अनगिनत लोगों को योग से जोड़कर स्वस्थ जीवन की प्रेरणा दी है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि संस्थान इसी प्रकार निरंतर प्रगति करता रहे और योग का प्रकाश जन-जन तक पहुँचाता रहे।

योग अभ्यास संस्थान परिवार के सभी सदस्यों, प्रशिक्षकों एवं साधकों को 4वें स्थापना दिवस की हार्दik बधाई एवं शुभकामनाएँ।

“योग अपनाएँ, स्वस्थ जीवन पाएँ।” 🙏