लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

जंतर-मंतर पर छात्रों पर बर्बर लाठीचार्ज लोकतंत्र पर हमला, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तत्काल इस्तीफा दें: एच.एस. लक्की….

जंतर-मंतर पर पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर दिल्ली पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज और कथित बर्बरता के विरोध में आज चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सेक्टर-17 प्लाज़ा में जोरदार रोष प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र और उनके अभिभावकों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारियों ने लंबे समय तक जोरदार नारेबाजी की और पूरे प्लाजा का प्लेकार्ड लेकर चक्कर लगाया और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए उनका पुतला फूंका और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एच.एस. लक्की ने कहा कि देश का युवा आज अपने भविष्य की रक्षा के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर है। पिछले कुछ वर्षों में देशभर में करीब 152 भर्ती और प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक हो चुके हैं, जिससे करोड़ों युवाओं के सपनों पर पानी फिर गया। अनेक छात्रों का भविष्य बर्बाद हुआ और 21 से अधिक छात्रों ने कथित रूप से निराशा में आत्महत्या जैसा कदम उठाया। इसके बावजूद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपनी नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करने के बजाय कुर्सी से चिपके हुए हैं।

एच.एस. लक्की ने कहा कि जंतर-मंतर का दृश्य पूरे देश ने देखा, जहां अपने अधिकारों की मांग कर रहे छात्रों को लोकतांत्रिक तरीके से सुना जाने के बजाय दिल्ली पुलिस की लाठियों का सामना करना पड़ा। छात्रों के साथ धक्का-मुक्की, मारपीट और अभद्र व्यवहार ने साबित कर दिया है कि मोदी सरकार लोकतांत्रिक आवाजों से घबराई हुई है। जो सरकार युवाओं के सवालों का जवाब नहीं दे सकती, वह पुलिस के बल पर उनकी आवाज दबाने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि पेपर लीक अब कोई इक्का-दुक्का घटना नहीं, बल्कि देश की शिक्षा व्यवस्था पर लगा ऐसा दाग बन चुका है जिसने लाखों परिवारों का भरोसा तोड़ दिया है। वर्षों की मेहनत करने वाले छात्र बार-बार पेपर लीक, परीक्षा रद्द होने और भर्ती प्रक्रियाओं में अनिश्चितता का शिकार हो रहे हैं। इसके बावजूद केंद्र सरकार न तो कोई ठोस जवाबदेही तय कर रही है और न ही दोषियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई कर रही है जिससे भविष्य में ऐसी घटनाएं रुक सकें।

एच.एस. लक्की ने कहा कि कांग्रेस पार्टी छात्रों के इस संघर्ष में पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ी है। जब तक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते और पेपर लीक के खिलाफ सख्त एवं प्रभावी व्यवस्था लागू नहीं की जाती, कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा। छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को छात्रों की आवाज सुननी चाहिए, न कि उन्हें लाठियों से कुचलने का प्रयास करना चाहिए। लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन करना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है और इस अधिकार का दमन देश के लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा हमला है।

इस अवसर पर छात्र नेताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में मांग की कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तत्काल इस्तीफा दें, पेपर लीक के सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषियों को कठोर सजा दी जाए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कानून और जवाबदेह व्यवस्था लागू की जाए।

प्रदर्शन में हुसैन सुल्तानिया, सचिन गालव, जतिन सिंह राहुल, तरुण मेहता, प्रेमलता, बीएम खन्ना राजदीप सिद्धू, धर्मवीर विक्रम चोपड़ा बिन्दु ठाकुर विक्टर सिद्धू मंजूर खान यंकी कालिया डॉक्टर केशवप्रीत मनीष लांबा।सहित एनएसयूआई, युवा कांग्रेस और चंडीगढ़ कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी, छात्र नेता एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

H s Lucky President Chandigarh Pradesh Congress