लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

मेयर के विरुद्ध जांच रिपोर्ट 1–2 सप्ताह में डिवीजनल कमिश्नर को भेजी जाएगी : नगर निगम आयुक्त….

इंडियन नेशनल लोकदल के प्रतिनिधिमंडल ने आज नगर निगम पंचकूला के आयुक्त से मुलाकात कर मेयर के विरुद्ध लंबित शिकायतों की जांच में हो रही देरी को लेकर विस्तृत ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पार्टी के जिलाध्यक्ष (शहरी) एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने किया।

ज्ञापन में कहा गया कि डिवीजनल कमिश्नर, अंबाला द्वारा 16 जून 2026 तथा उपायुक्त पंचकूला द्वारा 23 जून 2026 को जांच के स्पष्ट निर्देश जारी किए जा चुके हैं, लेकिन एक माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद जांच पूरी नहीं की गई। इससे प्रशासन की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं तथा आम जनता में गलत संदेश जा रहा है।

मनोज अग्रवाल ने कहा कि कानून और प्रशासन सभी के लिए समान होना चाहिए। यदि किसी जनप्रतिनिधि के विरुद्ध शिकायतों की जांच के आदेश दिए जा चुके हैं, तो उसे अनावश्यक रूप से लंबित रखना न्याय और पारदर्शिता की भावना के विपरीत है। उन्होंने मांग की कि जांच शीघ्र पूरी कर उसकी रिपोर्ट सक्षम प्राधिकारी को भेजी जाए तथा दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

नगर निगम आयुक्त ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि जांच की तथ्यात्मक रिपोर्ट तैयार कर एक से दो सप्ताह के भीतर डिवीजनल कमिश्नर, अंबाला को भेज दी जाएगी।

मनोज अग्रवाल ने कहा कि वह इस मामले की लगातार निगरानी कर रहे हैं और यदि निर्धारित अवधि में रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की गई तो लोकतांत्रिक एवं कानूनी माध्यमों से आगे की कार्रवाई पर विचार किया जाएगा।

इस अवसर पर इनेलो प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष (शहरी) एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, जिलाध्यक्ष सतिंद्र टोनी, अनुसूचित जाति जिलाध्यक्ष गुरदिश, पार्षद पद के पूर्व प्रत्याशी अंकुश निषाद, हरपाल बावा तथा सतीश कुमार उपस्थित रहे।