लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

प्रधानमंत्री के आगमन से पहले चंडीगढ़ इंटक अध्यक्ष नसीब जाखड़ को किया हाउस अरेस्ट….

चंडीगढ़ (17-7-2026 )चंडीगढ़ आज प्रधान मंत्री जी के चंडीगढ़ आगमन से पहले चंडीगढ़ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष व हरियाणा किसान कांग्रेस के प्रवक्ता नसीब जाखड़ को घर में ही नजरबंद करके हाउस अरेस्ट कर लिया गया है । क्यूंकि चंडीगढ़ इंटक द्वारा प्रधान मंत्री के विरोध में काले झंडे दिखाने का प्रोग्राम था।

नसीब जाखड़ ने कहा की भाजपा सरकार में पेपर लीक का खेल लंबे समय से चल रहा है, हाल ही में नीट के पेपर लीक ने लाखो बच्चो का भविष्य बर्बाद कर दिया है, 21 बच्चो ने अपनी जान दे दी। इतना ही नहीं राम के नाम पर सत्ता हथियाने वाली भाजपा ने राम मंदिर में चंदा चोरी कर करोड़ो सनातनियों की भावनाओं को ठेस पहुँचाई है और अभी तक मुख्य आरोपियों पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है । ना ही मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है।

नसीब जाखड़ ने कहा की सरकार की इस तानाशाही के विरोध में जब प्रधानमंत्री जी को काले झंडे दिखाने के लिए चले तो पुलिस ने घर की घेरा बंदी कर हाउस अरेस्ट कर लिया ।

शाहिल दुबे

प्रवक्ता चंडीगढ़ इंटक

mob :- 9416464336