लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

वरिष्ठ पत्रकार रमेश हांडा पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं के हमले की कांग्रेस ने की कड़ी निंदा, दोषियों पर तत्काल सख्त कार्रवाई हो: एच.एस. लकी….

चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एच.एस. लकी ने वरिष्ठ पत्रकार रमेश हांडा के साथ भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं द्वारा कथित अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और जबरन उनका मोबाइल फोन छीनने की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है।

एच.एस. लकी ने कहा कि रमेश हांडा एक वरिष्ठ और सम्मानित पत्रकार हैं, जो पूरी निष्ठा के साथ अपना पेशेवर दायित्व निभा रहे थे। उस समय भाजयुमो के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बसों में जा रहे थे। इसके बावजूद उन्होंने बिना किसी उकसावे के एक पत्रकार के साथ बदसलूकी की, जो लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा हमला है।

लकी ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और पत्रकारों को बिना किसी भय, दबाव या धमकी के अपना काम करने का संवैधानिक अधिकार है। यदि पत्रकारों को ही इस तरह निशाना बनाया जाएगा, उनका मोबाइल छीना जाएगा और उन्हें डराने-धमकाने की कोशिश की जाएगी, तो यह केवल एक व्यक्ति पर हमला नहीं बल्कि लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला है।

उन्होंने कहा कि भाजपा को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या उसके युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार करने और उन्हें डराने का खुला संरक्षण प्राप्त है। ऐसी घटनाएं समाज में अत्यंत गलत संदेश देती हैं और लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करती हैं।

एच.एस. लकी ने चंडीगढ़ पुलिस से मांग की कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी भाजयुमो कार्यकर्ताओं की तुरंत पहचान की जाए और उनके खिलाफ कानून के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे पत्रकार या किसी अन्य नागरिक के साथ इस प्रकार की गुंडागर्दी करने का साहस न कर सके।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पत्रकारों की सुरक्षा, प्रेस की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर उनके साथ मजबूती से खड़ी है।

 

H s Lucky President Chandigarh Pradesh Congress