लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

चंडीगढ़ में मां भगवती के 13वें विशाल जागरण में उमड़ा जनसैलाब, जगतगुरु बाबा देवनाथ का हुआ पट्टाभिषेक….

चंडीगढ़ के दरिया गांव में शक्ति बावरिया ट्रस्ट द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 13वें विशाल मां भगवती जागरण का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में दूर-दराज़ से संत-महात्माओं, कलाकारों और हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के योगी अखाड़े से राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी राधेश्याम विशेष रूप से चंडीगढ़ पहुंचे। उनके साथ चंडीगढ़ के सुमित राणा, सुमित जलबी, हरियाणवी गायक राज फुल कचरानिया सहित अनेक गणमान्य लोगों ने मां भगवती के चरणों में शीश नवाया।

कार्यक्रम का सबसे आकर्षक और ऐतिहासिक क्षण तब आया, जब राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी राधेश्याम ने श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर जगतगुरु बाबा देवनाथ का विधिवत पट्टाभिषेक किया। इस अवसर पर स्वामी राधेश्याम ने कहा कि जगतगुरु बाबा देवनाथ सनातन धर्म, संत समाज और विशेष रूप से वाल्मीकि समाज की सेवा में लगातार समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाबा देवनाथ हमेशा धार्मिक और सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाते हैं और संत समाज के सम्मान के लिए हर समय खड़े रहते हैं।

कार्यक्रम का एक अत्यंत भावुक और आध्यात्मिक दृश्य उस समय देखने को मिला, जब जगतगुरु बाबा देवनाथ मां भगवती की पावन ज्योति मां मनसा देवी से लेकर पहुंचे। बाबा देवनाथ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी राधेश्याम के कर-कमलों से मां भगवती की ज्योति प्रज्वलित करवाई। इस पावन क्षण ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मां की ज्योति प्रज्वलित करते समय स्वामी राधेश्याम भावुक हो गए और मां भगवती की महिमा का गुणगान करते हुए बाबा देवनाथ के धार्मिक समर्पण की मुक्तकंठ से सराहना की।

स्वामी राधेश्याम ने कहा कि बाबा देवनाथ समाज और सनातन धर्म की सेवा में निरंतर कार्य कर रहे हैं और भविष्य में भी इसी प्रकार धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज को एकजुट करते रहेंगे।

अंत में जगतगुरु बाबा देवनाथ ने स्वामी राधेश्याम का हृदय से धन्यवाद किया तथा चंडीगढ़ और आसपास से पहुंचे सभी श्रद्धालुओं, संत-महात्माओं और शक्ति बावरिया ट्रस्ट एवं वाल्मीकि समाज तख्त के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका जीवन धर्म, समाज और मानव सेवा के लिए सदैव समर्पित रहेगा।