लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

रोटरी क्लब चंडीगढ़ अपटाउन के नए अध्यक्ष बने हरिओम वर्मा, सेवा कार्यों के साथ किया नए सत्र का आगाज….

रोटरी क्लब चंडीगढ़ अपटाउन ने रोटरी वर्ष 2026-27 का शुभारंभ सेवा, समर्पण और सामाजिक सरोकारों के साथ किया। क्लब के नए अध्यक्ष रोटेरियन हरिओम वर्मा तथा सचिव रोटेरियन अंजना कपूर के नेतृत्व में नए सत्र के पहले दिन विभिन्न धार्मिक एवं जनसेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए। दिन की शुरुआत सेक्टर-32 स्थित सनातन धर्म मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ हुई, जहां नए सत्र के सफल संचालन एवं जनसेवा के कार्यों के लिए ईश्वर से आशीर्वाद लिया गया। इसके बाद मंदिर तथा सेक्टर-32 अस्पताल में श्रद्धालुओं एवं जरूरतमंदों को नाश्ता वितरित किया गया। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस और राष्ट्रीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस के अवसर पर क्लब ने समाज के दो महत्वपूर्ण वर्गों का सम्मान किया। सेक्टर-18 स्थित टेरा ही टेरा मिशन एवं गुरु का लंगर आई हॉस्पिटल में सेवाएं दे रहीं डॉ. जसप्रीत कौर को गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों के लिए उनके निस्वार्थ योगदान के लिए सम्मानित किया गया। दिन का समापन सामाजिक सेवा के संकल्प के साथ चंडी कुष्ठ आश्रम सोसायटी में किया गया, जहां क्लब की ओर से ‘अन्नपूर्णा दिवस’ मनाते हुए आश्रम के लगभग 170 निवासियों को गर्म भोजन परोसा गया।

इस अवसर पर अध्यक्ष हरिओम वर्मा ने कहा कि रोटरी इंटरनेशनल के वर्ष 2026-27 की थीम ” क्रिएटिंग लास्टिंग इंपैक्ट” को ध्यान में रखते हुए क्लब पूरे वर्ष समाजहित के कार्यों को प्राथमिकता देगा। उन्होंने कहा कि सेवा, करुणा और सामूहिक प्रयासों के माध्यम से समाज में सकारात्मक एवं स्थायी बदलाव लाने का प्रयास किया जाएगा।