बाबा लाल दयाल मंदिर में सुंदरकांड पाठ, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद….
कल दिनांक 30 जून को बाबा लाल दयाल मंदिर सेक्टर 35 बी चंडीगढ़ में हारमनी होम्स रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के उप अध्यक्ष जोगिंदर गोयल व उनकी पत्नी पूनम गोयल ने दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के साथ मिल कर सुंदर कांड का पाठ करवाया। जिस में रेसिडेंट वेलफेयर सोसाइटी की प्रधान अनीता जोशी जनरल सेक्रेटरी सुदर्शन पराशर बीजेपी के स्टेट प्रधान श्री जितेन्द्र मल्होत्रा जी व जिला प्रधान कुशविंदर सिंह जिला जनरल सेक्रेटरी रणजोध जामवाल समाज सेवी अनूप सरीन जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भारी जनता ने पाठ का आनंद लिया और भंडारे का आनंद लिया।



