लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

नए ग्रेजुएट्स और पेशेवरों के लिए 3 दिवसीय जीएसटी सर्टिफिकेट कोर्स 3 जुलाई से…

चंडीगढ़, 1 जुलाई 2026। जीएसटी की व्यावहारिक जानकारी देने और टैक्स अनुपालन (कंप्लायंस) से जुड़े कौशल विकसित करने के उद्देश्य से ब्राइटएज टैक्स सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड, चंडीगढ़ की ओर से 3 से 5 जुलाई तक तीन दिवसीय “कॉन्सेप्ट्स टू कम्प्लायंस” जीएसटी सर्टिफिकेट कोर्स का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम महात्मा गांधी स्टेट इंस्टिट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन लोक प्रशासन संस्थान (एमजीएसआईपीए), सेक्टर-26, चंडीगढ़ में होगा।

कोर्स का उद्देश्य प्रतिभागियों को जीएसटी कानूनों की सैद्धांतिक जानकारी के साथ-साथ उनका व्यावहारिक प्रशिक्षण देना है। इसमें जीएसटी रजिस्ट्रेशन, टैक्स देयता, सप्लाई, इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी), रिटर्न, असेसमेंट, ऑडिट, कानूनी विवाद, निर्यात, रिफंड तथा जीएसटी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के उपयोग जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

कार्यक्रम में सेवानिवृत्त आईआरएस अधिकारी, अनुभवी अधिवक्ता और उद्योग विशेषज्ञ अपने अनुभव साझा करेंगे। प्रैक्टिसिंग कंपनी सेक्रेटरी एवं ब्राइटएज टैक्स सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर सीएस संजय मल्होत्रा सप्लाई की अवधारणा, सप्लाई का समय और मूल्य, वैधानिक रिकॉर्ड, इनपुट टैक्स क्रेडिट तथा जीएसटी के तहत निर्यात जैसे विषयों पर विशेष सत्र लेंगे।

सीएस संजय मल्होत्रा ने कहा कि जीएसटी कराधान का तेजी से बदलता क्षेत्र है, इसलिए पेशेवरों और कारोबारियों के लिए लगातार सीखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस कोर्स को इस तरह तैयार किया गया है कि प्रतिभागियों को व्यावहारिक ज्ञान, वास्तविक मामलों की समझ और जीएसटी अनुपालन को प्रभावी ढंग से संभालने का आत्मविश्वास मिल सके।

उन्होंने बताया कि यह कोर्स कंपनी सेक्रेटरी, चार्टर्ड अकाउंटेंट, कॉस्ट अकाउंटेंट, टैक्स प्रैक्टिशनर, अधिवक्ता, वित्त क्षेत्र के पेशेवरों, उद्यमियों, व्यापारियों, विद्यार्थियों तथा जीएसटी में विशेषज्ञता हासिल करने के इच्छुक लोगों के लिए उपयोगी रहेगा।

कोर्स सफलतापूर्वक पूरा करने वाले प्रतिभागियों को 5 जुलाई को आयोजित समापन समारोह में प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे। इस कार्यक्रम के सहयोगी भागीदार पंजाब चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री तथा एससीएल लाइफसाइंसेज लिमिटेड हैं।