लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

विश्व रक्तदाता दिवस पर सूद सभा चण्डीगढ़ द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन…..

विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर आज सूद सभा चण्डीगढ़ द्वारा इंडियन डेंटल एसोसिएशन, मोहाली के सहयोग से सूद भवन, सेक्टर-44ए, चण्डीगढ़ में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। इस अवसर पर कुल 115 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सूद सभा चण्डीगढ़ के अध्यक्ष श्री अश्वनी सूद ने उपस्थित रक्तदाताओं एवं अतिथियों को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व रक्तदाता दिवस उन सभी महान व्यक्तियों को सम्मान देने का अवसर है, जो स्वेच्छा से रक्तदान कर अनगिनत लोगों को नया जीवन प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता की सच्ची सेवा है तथा एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति के लिए जीवन की नई आशा बन सकता है।

श्री अश्वनी सूद ने सभी रक्तदाताओं, इंडियन डेंटल एसोसिएशन मोहाली शाखा, जी.एम.सी.एच. सेक्टर-32 चण्डीगढ़, स्वयंसेवकों एवं सहयोगियों का हृदय से धन्यवाद व्यक्त करते हुए सभी से नियमित रक्तदान का संकल्प लेने तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि “रक्तदान महादान है, जीवनदान है।”

इस अवसर पर इंडियन डेंटल एसोसिएशन, मोहाली के पदाधिकारी, जी.एम.सी.एच. सेक्टर-32 चण्डीगढ़ की निदेशक-प्राचार्य, सूद सभा चण्डीगढ़ के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।