लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग को राज्यसभा भेजना समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान : अक्षय शर्मा….

अमृतसर – अमृतसर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग को मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर खुशी व्यक्त करते हुए इसे पार्टी के समर्पित और जमीनी कार्यकर्ताओं का सम्मान बताया है।

अक्षय शर्मा ने कहा कि तरुण चुग का राजनीतिक जीवन भाजपा की कार्यकर्ता-आधारित राजनीति का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने छात्र जीवन से संगठन में कार्य करते हुए बूथ इंचार्ज से लेकर राष्ट्रीय महामंत्री और अब राज्यसभा उम्मीदवार तक का सफर तय किया है। यह दर्शाता है कि भाजपा में मेहनत, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा रखने वाले कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान और अवसर मिलता है।

उन्होंने कहा कि अमृतसर की धरती से निकलकर राष्ट्रीय राजनीति में अपनी पहचान बनाने वाले तरुण चुग ने देश के विभिन्न राज्यों में संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पार्टी नेतृत्व द्वारा उन्हें राज्यसभा भेजने का निर्णय लाखों भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

अक्षय शर्मा ने कहा कि तरुण चुग के पास संगठनात्मक कार्य का लंबा अनुभव है और राज्यसभा में उनकी उपस्थिति पंजाब के हितों, सीमावर्ती क्षेत्रों, उद्योग, युवाओं और विकास से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाने में सहायक होगी।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने एक ऐसे नेता को राज्यसभा भेजने का निर्णय लिया है जिसने अपना पूरा जीवन संगठन को समर्पित किया