लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश….

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गांव इटावा में नगर निगम के पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर जसबीर सिंह बंटी ने अपनी पुत्री दीप कवल, स्थानीय निवासियों एवं दुकानदारों के साथ मिलकर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की शुरुआत आयुर्वेदिक एवं हर्बल पौधों के रोपण से की गई।

इस अवसर पर एसडीओ रोहित गर्ग, राजकुमार शर्मा, युगल शर्मा, गुरबचन बिल्ला, पवन सिंगला, पुष्पेंद्र सिंह एवं जगतार सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर जसबीर सिंह बंटी ने कहा कि आज लगाए गए पौधे आने वाले वर्षों में बड़े वृक्ष बनकर हमें शुद्ध वायु, छाया और फल प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण, धरती के लगातार बढ़ते तापमान और घटते जलस्तर को देखते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण हमारे जीवन का आधार है। स्वच्छ वायु, शुद्ध जल और हरियाली हमें प्रकृति से प्राप्त होती है। यदि हम आज पर्यावरण की रक्षा नहीं करेंगे, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए अनेक चुनौतियां उत्पन्न हो सकती हैं। इसलिए प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह पर्यावरण संरक्षण में अपना सक्रिय योगदान दे।

उन्होंने लोगों से प्लास्टिक का कम उपयोग करने, जल संरक्षण को बढ़ावा देने तथा अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण को स्वच्छ, सुरक्षित एवं हराभरा बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।

“पेड़ लगाएं, पर्यावरण बचाएं और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित बनाएं।”