लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

GMSH-16 में धूमधाम से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस, नर्सों के समर्पण को मिला सम्मान…

  1. 12 मई को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। इस वर्ष की थीम “Our Nurses, Our Future: Empowering Nurses for a Safer Life” के आधार पर GMSH-16 (Government Multi-Specialty Hospital) में नर्सिंग दिवस बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। यह दिवस आधुनिक नर्सिंग की जननी Florence Nightingale की स्मृति में समर्पित है।

कार्यक्रम का शुभारंभ एसएनओ विश्वेंद्र पाक्षी द्वारा सभी अतिथियों एवं उपस्थित सदस्यों के स्वागत के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. सोमन सिंह (डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज), विशिष्ट अतिथि डॉ. सुभावना पांडेय (एमएस), गेस्ट ऑफ ऑनर डॉ. परमजीत सिंह (डिप्टी मेडिकल सुपरिंटेंडेंट), नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट मैडम चंद्रलता तथा असिस्टेंट मैट्रन अमरजीत कौर की गरिमामयी उपस्थिति रही।

मुख्य अतिथि द्वारा इस वर्ष की थीम का अनावरण किया गया तथा नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट मैडम चंद्रलता ने इसकी विस्तृत व्याख्या प्रस्तुत की। सभी अतिथियों ने नर्सिंग प्रोफेशन की सराहना करते हुए नर्सों की निष्ठा, समर्पण और उत्कृष्ट कार्यशैली की प्रशंसा की तथा सभी को नर्सिंग वीक को पूरे उत्साह के साथ मनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान केक कटिंग की गई, जो मुख्य अतिथि, असिस्टेंट मैट्रन अमरजीत कौर तथा अन्य नर्सिंग स्टाफ सदस्यों — सीनियर नर्सिंग ऑफिसर सरोज बाला, जसविंदर बक्शी, परमिंदर, रेनुका, नर्सिंग ऑफिसर ओम प्रकाश तथा एडना सहित अन्य स्टाफ सदस्यों द्वारा संपन्न की गई। इसके पश्चात असिस्टेंट मैट्रन अमरजीत कौर द्वारा प्लेज सेरेमनी कराई गई तथा एक प्रेरणादायक कविता प्रस्तुत की गई।

नर्सिंग ऑफिसर आस्था और नर्सिंग ऑफिसर नीलम द्वारा सुंदर नृत्य प्रस्तुति दी गई, जिसकी सभी ने सराहना की। एसएनओ गीता द्वारा प्रस्तुत भावपूर्ण कविता ने सभी को भाव-विभोर कर दिया। अंत में एसएनओ रेनुका रॉबिन द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।

नर्सिंग वीक के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। 13 मई को योग एवं व्यायाम सत्र आयोजित किया गया। 14 मई को खेलकूद प्रतियोगिताएँ आयोजित हुईं। 15 मई को मौली जागरां में हेल्थ अवेयरनेस कैंप लगाया गया। 16 मई को ब्लड डोनेशन कैंप तथा 18 मई को समापन समारोह आयोजित किया जाएगा।

पूरे सप्ताह सभी नर्सिंग स्टाफ ने मिल-जुलकर, पूरे उत्साह और समर्पण के साथ मरीजों की भलाई के लिए सेवा कार्य किए। यही नर्सिंग पेशे की सच्ची पहचान है।