लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

पंचकूला वार्ड नंबर 12 में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, राकेश जगोता ने रिकॉर्ड मतों से दर्ज की विजय

पंचकूला, 13 मई। वार्ड नंबर 12 से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राकेश जगोता ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए भारी मतों के अंतर से शानदार जीत दर्ज की। राकेश जगोता को कुल 3827 वोट प्राप्त हुए और उन्होंने 2872 मतों के बड़े अंतर से अपने प्रतिद्वंद्वी को हराकर वार्ड में भाजपा का परचम लहराया। यह जीत पंचकूला नगर निगम के सभी 20 वार्डों में भाजपा की सबसे बड़ी जीत मानी जा रही है।

जीत के बाद समाजसेवी करण वासुदेव ने वार्ड नंबर 12 की जनता का दिल से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत क्षेत्र की जागरूक जनता, भाजपा संगठन और पार्टी की विकासवादी नीतियों की जीत है। उन्होंने कहा कि वार्ड की जनता ने भाजपा पर जो विश्वास जताया है, वह हमेशा कायम रखा जाएगा और क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

करण वासुदेव ने कहा कि राकेश जगोता की इस ऐतिहासिक जीत का श्रेय विशेष रूप से तरुण भंडारी जी को जाता है। उन्होंने कहा कि तरुण भंडारी जी, जो हरियाणा के मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव हैं, उन्होंने पूरे चुनाव में मजबूत रणनीति और संगठनात्मक क्षमता के साथ अहम भूमिका निभाई। राकेश जगोता ने उन्हें राजनीति का “चाणक्य” बताते हुए कहा कि इस जीत के पीछे तरुण भंडारी जी का बहुत बड़ा हाथ है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने इस बार समाजसेवा और धार्मिक रूप से लोगों के बीच मजबूत पकड़ रखने वाले उम्मीदवार को मैदान में उतारा, जिसका लाभ पार्टी को भरपूर मिला। वार्ड की जनता ने विकास और जनसेवा के नाम पर भाजपा को भारी समर्थन देकर यह साबित कर दिया कि लोग अब विकास की राजनीति को प्राथमिकता दे रहे हैं।

जीत की घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर और ढोल-नगाड़ों के साथ जीत का जश्न मनाया। वार्ड में जगह-जगह भाजपा समर्थकों ने राकेश जगोता का फूल-मालाओं से स्वागत किया।