लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

महिला आरक्षण पर भाजपा की भ्रामक राजनीति का कांग्रेस ने किया पर्दाफाश, बिना शर्त तत्काल लागू करने की मांग: एच.एस. लक्की….

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आज राजीव गांधी कांग्रेस भवन, सेक्टर-35 में महिला आरक्षण के मुद्दे पर एक प्रभावशाली और तथ्यपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी द्वारा फैलाए जा रहे झूठ, भ्रम और दुष्प्रचार को बेनकाब करते हुए कांग्रेस ने भाजपा की नीयत पर गंभीर सवाल खड़े किए।

चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एच.एस. लक्की ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए भाजपा पर सीधा और तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा देश की महिलाओं के साथ “राजनीतिक छल” कर रही है और जानबूझकर महिला आरक्षण को लागू करने में देरी कर रही है।

लक्की ने स्पष्ट किया कि महिला आरक्षण से संबंधित संविधान विधेयक वर्ष 2023 में संसद द्वारा सर्वसम्मति से पारित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि जो हालिया विधेयक संसद में गिरा है, वह 131वां संवैधानिक संशोधन था, जिसे भाजपा ने अपनी राजनीतिक रणनीति के तहत परिसीमन और लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाने जैसी शर्तों से जोड़ दिया।

उन्होंने आरोप लगाया कि यह भाजपा की सुनियोजित साजिश है, ताकि महिला आरक्षण को टालकर चुनावी लाभ उठाया जा सके। “अगर भाजपा की नीयत साफ है, तो वह बिना किसी शर्त के मौजूदा सीटों के आधार पर महिला आरक्षण को तुरंत लागू करे,” लक्की ने चुनौती देते हुए कहा।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा ने हमेशा महिलाओं के मुद्दों पर केवल जुमलेबाजी की है, जबकि जमीनी स्तर पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। महिला आरक्षण को टालना इसका सबसे बड़ा प्रमाण है।

लक्की ने कांग्रेस के ऐतिहासिक योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि देश को पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल, पहली महिला लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार और पहली महिला मुख्यमंत्री सुचेता कृपलानी कांग्रेस की ही देन हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा महिलाओं को सशक्त करने का काम किया है, जबकि भाजपा केवल दिखावटी राजनीति कर रही है।

उन्होंने दोहराया कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई सड़कों से लेकर संसद तक पूरी मजबूती से लड़ती रहेगी और भाजपा के हर झूठ का जवाब देगी।

इस अवसर पर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नंदिता हुड्डा ने कहा कि चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी और महिला कांग्रेस इस मुद्दे को जन-जन तक लेकर जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के झूठ को हर स्तर पर उजागर किया जाएगा और महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए व्यापक आंदोलन चलाया जाएगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला कांग्रेस की कई वरिष्ठ नेता पूर्व डिप्टी मेयर श्रीमती तरुणा मेहता ,पार्षद प्रेमलता, महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव ममता डोगरा, कुलजीत कौर, सुमन लता, सोनिया ‘ राणो देवी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

जारीकर्ता:

चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी