लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

सनातन धर्म मंदिर सेक्टर-45 में तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन…..

चंडीगढ़। श्री सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर-45 में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ आयोजित किया जा रहा है। मंदिर की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार 3 से 5 सितंबर तक विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

महोत्सव के प्रथम दिन 3 सितंबर को शाम 8 से 10 बजे तक जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर भजन-कीर्तन तथा बच्चों द्वारा मनमोहक रासलीला प्रस्तुत की गई।

4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शाम 8 बजे से भजन-कीर्तन के साथ बच्चों द्वारा रासलीला एवं श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की विशेष प्रस्तुति दी गई। नन्हे कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं को सुंदर ढंग से प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

महोत्सव के अंतिम दिन 5 सितंबर को दोपहर 3:30 से शाम 5:30 बजे तक नंदोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर भजन-कीर्तन, रासलीला एवं नंदोत्सव का आनंदोत्सव मनाया जाएगा।

मंदिर की ओर से श्रद्धालुओं से अपील की गई कि वे परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति का आनंद लें और उनका आशीर्वाद प्राप्त करें।

कार्यक्रम का आयोजन सनातन धर्म महिला संकीर्तन मंडल के सहयोग से किया जा रहा है। मंदिर सभा के प्रधान हर्ष कुमार तथा महासचिव श्री एम. एल. गोयल ने सभी श्रद्धालुओं को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए अधिक से अधिक संख्या में धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का आह्वान किया।