लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

चंडीगढ़ साहित्य अकादमी द्वारा सर्व भाषी महिला कवि दरबार आयोजन किया….

चंडीगढ़ साहित्य अकादमी द्वारा सर्व भाषी महिला कवि दरबार रानी लक्ष्मी बाई भवन सेक्टर 38 आयोजन हुआ इस अवसर पर चंडीगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष ने बताया की सर्व भाषी महिला कवि दरबार बरिंदर कौर की अध्यक्षता मे हुआ इस अवसर पर मुख्य अतिथि: कमल दोसांझ,विशिष्ट,अति थि: रचना सिंह उपस्थित रहे

 सर्व भाषी महिला कवि दरबार का आयोजन मे बीस से अधिक कवयित्रियों ने विभिन्न विषयों पर विभिन्न भाषाओं में अपनी कविताएँ प्रस्तुत कीं।

चंडीगढ़ साहित्य अकादमी के सचिव श्री सुभाष भास्कर ने दर्शकों का स्वागत किया। इसके बाद अकादमी के अध्यक्ष डॉ. मनमोहन सिंह ने सभी कवयित्रियों का परिचय दिया और अकादमी की नीतियों को भी दर्शकों के साथ साझा किया।

कार्यक्रम का संचालन कुलविंदर सरां ने बहुत खूबसूरती से किया।

कार्यक्रम की शुरुआत हरलीन की एक कविता से हुई, जिसकी सभी ने सराहना की। इसके बाद तोष, संतोष गर्ग, जैस्मिन आनंद, सिमरनजोत मान, लिली स्वर्ण, जशनप्रीत, कुलविंदर सरां, संतोष धीमान, अनु बाला, अलका कांसरा, शीनू वालिया, सत्य भामा, तेजिंदर अदा, राजवंती मान, पूनम, प्रेम लता, रश्मि शर्मा और कमल बेदवान ने कविताएँ प्रस्तुत कीं।

इस अवसर पर श्री तुषार अंशु IFS, बलिजीत सिंह, गुल चौहान, गिरवर शर्मा, दलजीत कौर, परमजीत मान, सुरजीत सुमन, अवतार सिंह पतंग, राजिंदर कौर सराओ, संगीता कुंद्रा उपस्थित थे।