लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

मनोज अग्रवाल व अंकुश निषाद की शिकायत पर निगम आयुक्त विनय कुमार ने दिया 15 दिन में समाधान का आश्वासन…..

इंडियन नेशनल लोकदल के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं पंचकूला शहरी जिलाध्यक्ष मनोज अग्रवाल तथा युवा हलकाध्यक्ष पंचकूला एवं पूर्व पार्षद प्रत्याशी अंकुश निषाद, प्रधान महासचिव भागीरथ प्रजापत, नवलकिशोर ने वार्ड नंबर 10 के अभयपुर, औद्योगिक क्षेत्र और सेक्टर-14 में जलभराव, सीवरेज ओवरफ्लो, गलियों में बहते गंदे पानी और टूटी सड़कों की समस्या को लेकर नगर निगम आयुक्त से मुलाकात की।

इनेलो नेताओं ने क्षेत्रवासियों के साथ आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर गौरव मॉडल स्कूल के आसपास, अभयपुर औद्योगिक क्षेत्र, मकान नंबर 339 से 360, धन सिंह की गली तथा सरकारी राशन वाली गली की बदहाल स्थिति से अवगत कराया।

नगर निगम आयुक्त विनय कुमार ने समस्याओं को गंभीरता से सुनने के बाद 15 दिनों के भीतर आवश्यक कार्रवाई कर समाधान करने का आश्वासन दिया।

मनोज अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र में लंबे समय से सीवरेज ओवरफ्लो के कारण गंदा पानी गलियों में बह रहा है, जिससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है। जगह-जगह फैली गंदगी और जलभराव से लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका बनी हुई है। उन्होंने कहा कि नगर निगम को इन समस्याओं का स्थायी समाधान करना चाहिए।

अंकुश निषाद ने कहा कि गौरव मॉडल स्कूल के आसपास टूटी सड़कें, गहरे गड्ढे और जलभराव के कारण स्कूली बच्चों सहित स्थानीय निवासियों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ता है। बरसात के दौरान स्थिति और अधिक खराब हो जाती है।

मनोज अग्रवाल ने कहा कि नगर निगम आयुक्त द्वारा दिया गया 15 दिनों में समाधान का आश्वासन सकारात्मक है और क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि तय समय सीमा में जल निकासी, सीवरेज, सफाई तथा सड़कों की समस्याओं पर ठोस कार्रवाई होगी।

प्रधान महासचिव शहरी भागीरथ प्रजापत तथा नवल किशोर जायसवाल ने कहा कि हमारी पार्टी तथा क्षेत्रवासी अगले 15 दिनों तक नगर निगम द्वारा की जाने वाली कार्रवाई पर नजर रखेंगे। यदि तय समय सीमा में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर आगे की रणनीति तय की जाएगी। प्रतिनिधि मंडल में सतीश कुमार, अनिल कुमार, राणा जी, वीरेश गुप्ता, भोला गुप्ता आदि शामिल थे।