लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन, 48 विद्यार्थियों को प्रदान की गई डिग्रियां….

ग्रेटीट्यूड वेलनेस रिट्रीट, मोहाली एवं गांधी स्मारक प्राकृतिक चिकित्सा समिति, नई दिल्ली तथा सहयोगी संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में आज एक भव्य दीक्षांत समारोह (Convocation Ceremony) का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में देश भगत यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. जोरा सिंह ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से समारोह की शोभा बढ़ाई।

अपने प्रेरणादायी संबोधन में डॉ. जोरा सिंह ने कहा कि प्राकृतिक चिकित्सा और योग आज के युग की अत्यंत महत्वपूर्ण स्वास्थ्य पद्धतियां हैं, जो न केवल रोगों से मुक्ति दिलाती हैं, बल्कि जीवन को संतुलित, सरल और स्वस्थ बनाती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को समाज सेवा, नैतिक मूल्यों और समर्पण भाव के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित केशव भाई ने अपने विचार रखते हुए कहा कि प्राकृतिक चिकित्सा भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे जन-जन तक पहुंचाना आज की आवश्यकता है।

इसी क्रम में संजीव शर्मा ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह डिग्री केवल एक प्रमाण पत्र नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी और सेवा का प्रतीक है।

डॉ. इशिता शर्मा ने अपने उद्बोधन में स्वास्थ्य जागरूकता पर बल देते हुए कहा कि प्राकृतिक जीवनशैली अपनाकर ही हम एक स्वस्थ एवं सशक्त समाज का निर्माण कर सकते हैं। वहीं के.के. शारदा जी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि NDDY कोर्स प्रत्येक व्यक्ति को करना चाहिए, ताकि वह स्वयं और अपने परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रख सके।

कार्यक्रम का कुशल एवं प्रभावशाली संचालन एच.सी. गुप्ता द्वारा किया गया, जिन्होंने अपनी सशक्त मंच संचालन शैली से पूरे समारोह को जीवंत बनाए रखा।

इस अवसर पर कुल 48 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं, जिनमें द्वारका प्रसाद शर्मा, कमलेश शर्मा, संदीप कुमार, डॉ. अनूप गोयल, राजेश सिंह सोलंकी, नेहा सोलंकी, आरती चौहान, ज्योति कौर, डॉ. जिगना, नवदीप बंसल, एडवोकेट जसपाल चंद, वीरेंद्र शर्मा, अंजू, अमनदीप ग्रोवर, एस.पी. सिंह, राजीव गांधी, डॉ. विनोद शर्मा, डॉ. छवि जैन, डॉ. विजय, मीनू गुप्ता, डॉ. चित्रा, डॉ. पंकज कपूर सहित अन्य शामिल रहे।

इसके अतिरिक्त, प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 19 विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया गया, जिनमें डॉ. संतोष गर्ग, डॉ. अनूप गोयल, डॉ. इशिता शर्मा, डॉ. इशांत शर्मा, श्री ए.एस. चौहान, प्रिया ठाकुर, डॉ. विनोद शर्मा, डॉ. एच.सी. शर्मा सहित समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे।

कार्यक्रम के संयोजक देवराज त्यागी ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों में विशेष उत्साह एवं हर्षोल्लास देखने को मिला।

समारोह का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें सभी के प्रति कृतज्ञता प्रकट की गई।

— देवराज त्यागी